होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
‘बिग बॉस 16’ (फोटो)
Bigg Boss 16: कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ में फैमिली वीक होने वाला है. फैमिली वीक से पहले कंटेस्टेंट्स के पैरेंट्स वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान (Salman Khan) से मिले. इस दौरान निमृत कौर के पिता ने पहले इंडायरेक्ट प्रियंका चाहर (Priyanka Chahar) पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 प्रतिशत पेड ट्रोलर्स उनकी बेटी को निशाना बना रहे हैं. बाद में सलमान खान के पूछने पर निमृत के पिता ने कहा था कि, प्रियंका चाहर और उनकी टीम ऐसे ट्रोलर्स को सपोर्ट करते हैं, क्योंकि प्रियंका निमृत से इनसिक्योर हैं.
निमृत कौर के पिता (Nimrit Kaur Father) के इस इल्जाम का प्रियंका चाहर की टीम और फैमिली ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया. प्रियंका के इंस्टा हैंडल से उनकी टीम और फैमिली की तरफ से स्टेटमेंट शेयर किया गया, जिसमें उन्होंने कहा, “बीते एपिसोड में निमृत के पिता के द्वारा दिए गए स्टेटमेंट से हमें बहुत ठेस पहुंची है. सर, ये बहुत सारा प्यार जो उसने कमाया है, ना कि खरीदा है.”
प्रियंका की टीम ने आगे स्टेटमेंट में कहा, “जीरो बॉट्स का इस्तेमाल कर मायग्लैम कॉन्टेस्ट जीतने से लेकर 4 मिलियन ट्वीट के साथ हिस्ट्री बनाने तक- मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि ये सब सच्चाई है और ये उसके फैन के खून, पसीने और आंसूओं का फल है. उसने हर फैन का प्यार जीता है, क्योंकि वह सच्ची जनता की जान हैप्रियंका की तरह हमें किसी और पर कीचड़ उछालना पसंद नहीं है, लेकिन हम यह भी नहीं चाहते कि हमारी खामोशी को कमजोरी समझ लिया जाए. यह अटैक नहीं है, यह बदला है.”
प्रियंका चाहर के स्टेटमेंट के बाद निमृत कौर की टीम ने भी उनके पिता की ओर से एक स्टेटमेंट शेयर किया है, जिसमें उनके पिता ने बताया कि कुछ लोग निमृत कौर को रेप और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं. स्टेटमेंट के मुताबिक, “निमृत कौर के पिता का स्टेटमेंट टीम के द्वारा सोशल मीडिया ट्रोलर्स के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में था. ये जवाब ट्रोलर्स से आहत और दुखी पिता की ओर से आया था, जिन्होंने शो की शुरुआत से ही बेटी के खिलाफ कड़वाहट और नफरत देखी है.”
निमृत कौर के पिता की ओर से स्टेटमेंट में आगे कहा गया, “निमृत कौर के पिता का मानना है कि कोई भी जिम्मेदार और सच्चा फैन जान से रेप और जान से मारने की धमकियां, बॉडी शेमिंग, एज शेमिंग, मेरी बेटी की इंग्जाएटी और कम्युनिटी का मजाक नहीं बनाएगा. हम उस व्यक्ति की टीम की सोशल मीडिया रणनीति को जिम्मेदार ठहराते हैं, जिन्होंने मिस प्रियंका के वेरिफाई प्रोफाइल पर सोशल मीडिया पोस्ट और स्टोरीज के जरिए कई मौकों पर निमृत कौर को नीचा दिखाया. उदाहरण के लिए कुछ हफ्ते पहले घर के अंदर भेजे गए फैमिली लेटर को पढ़ते हुए जब वह इमोशनल हुई तब उसका मजाक बनाया गया.”
ये भी पढ़ें-Athiya Shetty-KL Rahul: शादी की खबरों के बीच सामने आई केएल राहुल और अथिया की Photos
नोट में आगे कहा गया, “ऐसा करके, उनकी टीम ने जानबूझकर निमृत अहलूवालिया को खुलेआम ट्रोल करने और निशाना बनाने की कोशिश करने वाले ट्रोलर्स को सपोर्ट किया है. ऐसा लग रहा था कि हमारी गरिमापूर्ण चुप्पी को गलत समझा जा रहा है और इसे कमजोरी की निशानी समझा जा रहा है. इसका मिस प्रियंका चौधरी या उनके परिवार से पर्सनली कोई लेना-देना नहीं है.” स्टेटमेंट में ये भी कहा गया कि सच्चा विजेता किसी को नीचा दिखाकर नहीं बना जाता है.
Anant Singh Bail: दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत…
Sugarcane Price: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अगले…
West Bengal Textbook Updates: पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में बड़े बदलावों की…
Imaan Mazari Jail Sentenced: पाकिस्तान की चर्चित वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता ईमान मजारी और उनके…
Bhutan Flash Flood: भूटान के पुनाखा में मो छू नदी में आए फ्लैश फ्लड से…
ISRO Satellite Launch: ISRO आज रात 11 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा से GSLV-F18 रॉकेट…