ब्रेकिंग न्यूज़

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस ने EOW के सामने किया बड़ा खुलासा

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडिस ने EOW के सामने बड़ा खुलासा किया है. जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर पिंकी द्वारा ही एक्ट्रेसेस को फंसाता था. जैकलीन ने अपने बयान में कहा सुकेश ने मेरे इमोशन्स के साथ खेला और मेरी जिंदगी को तबाह किया है. जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर ने मुझे मिसलीड किया है, मेरे करियर को खराब किया. जैकलीन फर्नांडिस ने बयान में कहा कि वह सिर्फ दो बार सुकेश से मिली थी. जैकलीन ने कहा कि वह चेन्नई में सुकेश से मिली थी दोनों बार मैंने उसके साथ प्राइवेट जेट में ट्रैवल किया. जैकलीन ने कहा कि सुकेश का परिचय उससे एक सरकारी कर्मचारी के रूप में दिया गया था

जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि वीडियो कॉल में पता नहीं चलता था कि वह जेल से कॉल कर रहा है. जैकलीन फर्नांडिस ने कहा कि जब भी सुकेश से कॉल पर बात होती थी तो बैकग्राउंड में पर्दे डले होते थे और सोफा डला दिखता था. जैकलीन ने बयान में कहा कि सुकेश उससे कॉल्स और वीडियो कॉल के जरिए बात करता था, दिन में 2-3 बार बात होती थी. जैकलीन फर्नांडिस ने बयान में कहा कि सुबह में शूटिंग से पहले सुकेश वीडियो कॉल करता था. जैकलीन फर्नांडिस ने बताया कि सुकेश दोपहर में और रात में सोने से पहले काल करता था. जैकलीन फर्नांडिस ने बयान में कहा कि सुकेश अपने प्राइवेट जेट से ट्रैवल करता है, जैकलीन फर्नांडिस ने कहा जब वह केरल गई थी तो सुकेश ने उसे उसका प्राइवेट जेट दिया था. जैकलीन ने बयान में कहा कि केरल में मेरे लिए हेलीकॉप्टर राइड भी ऑर्गेनाइज कराई थी

Rahul Singh

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

44 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago