लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई. अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हम इस सत्र की समाप्ति की तरफ आ गए हैं. यह सत्र 7 दिसंबर 2022 से शुरू हुआ था. इस दौरान कुल 13 बैठकें हुईं जो 68 घंटे 42 मिनट तक चलीं. सभा के चालू सत्र की कार्यउत्तपादकता करीब 97 प्रतिशत रही है. इस सत्र में डिंपल यादव ने 12 दिसंबर को सदन की सदस्यता की शपथ ली. लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि सभा में सदस्यों ने लोक महत्व के 374 मामले उठाए. 377 के अधीन 298 मामले उठाए. लोकसभा की स्थायी समितियों के 36 प्रतिवेदन सभा में प्रस्तुत किए गए. 56 तारांकित प्रश्नों के उत्तर दिए गए. मंत्रियों ने 23 वक्तव्य दिए. 1811 पत्रों को सभा पटल पर रखा गया. इस दौरान, खेलों के संवर्धन की आवश्यकता पर चर्चा की गई. 20-21 दिसंबर को मादव द्रव्यों पर अल्पकालीन चर्चा की गई, जिसमें 51 सदस्यों ने हिस्सा लिया और मंत्री जी ने जवाब दिया. गौर सरकारी सदस्यों द्वारा दिए विषयों पर 59 विधेयक पुरस्थापित किए गए. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं पर संकल्प पेश किया गया. आदर्श स्टेशन स्कीम के तहत रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण पर संकल्प पेश किया गया. उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया.
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…