मनोरंजन

Christmas: बॉलीवुड के लिए लकी रहा है क्रिसमस, इस दिन रिलीज होने वाली इन फिल्मों ने की है अच्छी कमाई

Christmas:  क्रिसमस के समय पिछले कुछ सालों में जितनी फिल्में रिलीज हुई हैं, उन फिल्मों ने सबसे ज्यादा ताबड़तोड़ कमाई की है. बताया जा रहा कि 23 दिसंबर को रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ रिलीज होने वाली है. फिल्म में रणवीर सिंह दोहरे किरदार में नजर आने वाले हैं. क्रिसमस के समय दर्शक छुट्टियों  पर रहते हैं और नयी फिल्मों को लेकर उनका क्रेज बढ़ जाता है.

फिलहाल आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो क्रिसमस पर रिलीज और हिट हुई हैं.

गजनी

आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ सबको याद होगी. 2008 में क्रिसमस के समय रिलीज हुई इस फिल्म में असिन और आमिर खान की जोड़ी नजर आयी थी. रिलीज होने के बाद ही यह फिल्म लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगी. अगले कई दिनों तक फिल्म ने धमाल मचाया था. इस फिल्म ने लगभग 232 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

3 इडियट्स

अगले साल 2009 में आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ क्रिसमस के समय सिनेमा घर में  रिलीज होते ही खूब धमाल मचाया था. और दुनियाभर में छा गयी थी. इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद  पसंद किया था. और इस फिल्म को खूब प्यार मिला था. इस फिल्म में आमिर खान के साथ आर. माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, बोमन इरानी और मोना सिंह नजर आयी थी. फिल्म ‘3 इडियट्स’ ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4.60 बिलियन की कमाई की थी.

दबंग 2

बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 2’ साल 2012 में  क्रिसमस के समय रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान नजर आए थे. फिल्म में करीना कपूर के आइटम सॉन्ग ने धमाल मचा दिया था. इस फिल्म ने वर्ल्डवाईड 2.65 बिलियन की कमाई की थी.

ये भी पढ़ें- Christmas: डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा बनीं सेंटा, क्रिसमस की तैयारियों का क्यूट Video किया शेयर

पीके

साल 2014 में क्रिसमस से कुछ दिनों पहले आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म विवादों में घिर गयी लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी. इस मूवी को फैंस ने बेहद पसंद किया था.  इस फिल्म ने करीब 854 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी. फिल्म में अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत ने भी अहम किरदार निभाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

16 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago