मेरठ में नेशनल हाई वे पर युवकों का स्टंट करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो मेरठ के नेशनल हाईवे 58 का बताया गया है इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरीके से नवयुवक कार से बाहर निकल कर न केवल वीडियो बना रहे हैं बल्कि स्टंट करते हुए अपनी जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं. बढ़ती ठंड में इस तरीके से वीडियो बनाना भी अपने आप में एक टेढ़ी खीर है क्योंकि न केवल ठंड का प्रकोप है बल्कि जिस तरीके से नेशनल हाईवे 58 पर दौड़ती कार से बाहर निकलकर ये लोग सोशल मीडिया के खुमार में डूबे हुए हैं और रील बनाने के लिए लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाल दी है. हालांकि अब यह वीडियो मेरठ पुलिस के हाथ लग गया है माना जा रहा है पुलिस इस कार को ट्रेस कर रही है और जल्द ही कार और कार के मालिक पर कार्यवाही की जा सकती है.
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…
राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…
Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…