देश

Rajasthan Paper Leak: राजस्थान में पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, कोचिंग सेंटर पर बुलडोजर, आरोपी फरार

Rajasthan Paper Leak: राजस्थान में शिक्षा भर्ती पेपर लीक मामले में यूपी की तर्ज पर कार्रवाई की गई है. राजस्थान में बुलडोजर से कार्रवाई की गई है. जयपुर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए अधिगम कोचिंग सेंटर पर बुलडोजर चलाया है. निगम का कहना है कि अनुमति के बिना इसका निर्माण हुआ था. अधिगम कोचिंग सेंटर से ही पेपर लीक होने की बात सामने आई. जिसके बाद इस पर एक्शन लिया गया है. दरअसल, भूपेन सारण और सुरेश ढाका इस कोचिंग सेंटर को चलाते हैं. इस समय वो दोनों ही फरार हैं. पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है.

पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए रवि बिश्नोई नाम के एक शख्स को पकड़ा था. जिसके बाद जांच में पता चला कि भूपेन सारण और सुरेश ढाका इसके मास्टरमाइंड है. मामले का पता चलने पर जयपुर विकास प्राधिकरण ने कोचिंग संचालक और बिल्डिंग मालिक को नोटिस थमाया था.

बुलडोजर से गिराया गया कोचिंग सेंटर

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी जेसीबी के साथ गोपालपुरा बायपास क्षेत्र में एक इमारत के कुछ हिस्से को गिराने के लिए पहुंचे, जो कि अधिकारियों के अनुसार अवैध रूप से बनाया गया है. आरपीएससी (RPSC) पेपर लीक मामले के दो मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं. अधिगम कोचिंग सेंटर पर बुलडोजर से कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में जेडीए प्रशासन का बुलडोजर इमारत को जमींदोज कर हुआ दिख रहा है. जब इमारत गिराई जा रही थी तो बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए.

ये भी पढ़ें-    Joshimath: हर घंटे बदतर हो रहे जोशीमठ में हालात, विशेषज्ञों ने कहा- सतर्क नहीं हुए तो…

पेपर लीक के बाद रद्द हुई थी परीक्षा

बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पिछले महीने शिक्षक भर्ती के सामान्य ज्ञान की परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की गई थी. लेकिन पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में कोचिंग सेंटर के 6 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था. पुलिस एक्शन के बाद अब जेडीए ने भी एक्शन लिया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

42 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

45 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

45 minutes ago

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

2 hours ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

2 hours ago