भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 60,000 के नीचे फिसला, मिडकैप इंडेक्स में 1000 अंकों की गिरावट – भारतीय शेयर बाजार के लिए हफ्ते का आखिरी ट्रेडिंग दिन ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ है. सेंसेक्स 60,000 के लेवल के नीटे जा लुढ़का है तो निफ्टी 18000 के नीचे जा फिलला है. सेंसेक्स 884 अंक या 1.45 फीसदी की गिरावट के साथ 59,959 अंकों पर कारोबार कर रहा है. एनएसई का निफ्टी 300 अंक नीचे जा लुढ़का था. फिलहाल निफ्टी 291 अंक या 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ 17,836 अंकों पर कारोबार कर रहा है. लेकिन बाजार में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है मिडकैप शेयरों में. निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 1029 अंक या 3.28 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. निफ्टी के स्माल कैप इंडेक्स में भी 4.40 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. शुक्रवार को सबसे बड़ी गिरावट मिडकैप और स्मालकैप शेयरों में है.
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…