देश

Covid in India: क्रिसमस और न्यू ईयर पर है घूमने की तैयारी, या फिर पार्टी का है प्लान तो हो जाइए सावधान! लग सकती है पाबंदी

Covid in India: पूरे देश में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरू हो चुकी है. दिल्ली-एनसीआर में खास तौर पर इन त्यौहारों को लोग पसंद करते हैं. इनके लिए लोग रेस्टोरेंट, होटल तो जाते ही हैं, इसके अलावा बहुत से लोग हिमाचल, उत्तराखंड के अलावा आस-पास के दूसरे राज्यों में भी जाकर सेलिब्रेट करते हैं. लेकिन इन सबके बीच एक बुरी खबर है. कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी पर पाबंदियां लगा सकता है.

चीन और कई देशों में हाल ही में कोरोना के मामलों में आई तेजी के बाद वैश्विक स्तर पर कोविड की स्थिति पर केंद्र सरकार नजर बनाए हुए है. साथ ही सभी लोगों को मास्क पहनने की सलाह भी दी गई है. इस बीच ऐसी खबरें भी आ रही है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नए साल और आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोरोना के लिए एक नई गाइडलाइन जारी करेगा.

पीएम मोदी की बैठक में भी हुई चर्चा

सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी की हाईलेवल बैठक में कोरोना (Covid in India) की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई. इस दौरान भी इस तरह की बातें सामने आई थीं कि पार्टी, शादी और पब्लिक प्लेस के लिए कुछ पाबंदियां लगाई जा सकती हैं.

PGI में नो मास्क, नो एंट्री का फरमान जारी

इसके साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में कोरोना (Covid in India) को लेकर सरकारें अलर्ट पर हैं. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना निगरानी की कमान खुद अपने हाथों ले रखा है और टीम 9 के अधिकारियों के साथ बैठक भी कर रहे हैं. इस बीच लखनऊ स्थित पीजीआई में मरीजों, उनके परिजनों के साथ ही स्टाफ के लिए भी नो मास्क, नो एंट्री का फरमान जारी हो गया है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सभी पुलिसकर्मियों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है. सैनिटाइजर का उपयोग भी अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिसकर्मियों को शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश भी दिए गए हैं. इसके अलावा आगरा जिला प्रशासन ने सेलिब्रेशन को लेकर एक आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि बिना परमिशन कोई पार्टी आयोजित नहीं होगी.

रेलवे भी रख रहा है साफ-सफाई का ध्यान

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर कोरोना के मद्देनज़र एहतियात बरती जा रही है, रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई का खासा ध्यान रखा जा रहा है. उत्तर पूर्वी रेलवे के CPRO पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना को लेकर हम प्लेटफॉर्म पर घोषणा और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूकता कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : Covid in India: क्या फिर लौटेगा लॉकडाउन? कोविड को लेकर PM मोदी का टेस्टिंग पर जोर, दिल्ली से लेकर यूपी तक सरकारें अलर्ट

जारी हो सकता है गाइडलाइन

ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एक बार फिर क्रिसमस, न्यू ईयर सेलिब्रशन और पब्लिक प्लेस को लेकर जल्द ही कोई गाइडलाइन जारी कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

14 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago