ठाणेः एक इमारत के पास लगी आग, चार गाड़ियां जलकर खाक – महाराष्ट्र के ठाणे शहर में गुरुवार सुबह एक रिहायशी इमारत के पास लगी आग में चार दोपहिया गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि राबोडी के कोलीवाड़ा इलाके में लक्ष्मी निवास भवन के पास तड़के करीब सवा तीन बजे आग लगी. घटना में किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकल कर्मी तथा आरडीएमसी कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और लपटों पर काबू पाया. सावंत ने बताया कि घटना में चार दोपहिया वाहन खाक हो गए. आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है.
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Aaj Ka Mausam:
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…