इजराइलः नेतन्याहू अगले साल बनाएंगे नई सरकार – इजराइल के निर्वाचित प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की कि वह अगली सरकार बनाने जा रहे हैं जो इजराइल के सभी नागरिकों के कल्याण के लिए काम करेगी. नेतन्याहू (73) ने आधी रात की समय सीमा से कुछ मिनट पहले यह घोषणा की. नेतन्याहू ने बुधवार देर रात राष्ट्रपति इसाक हर्जोग को सूचित किया कि वह देश में नई सरकार का गठन करेंगे. शपथ ग्रहण दो जनवरी तक होगा. राष्ट्रपति हर्जोग ने नवंबर में आधिकारिक रूप से नेतन्याहू को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था, जिन्हें नेसेट (इजराइल की संसद) के 64 सदस्यों का समर्थन हासिल है. नेतन्याहू ने इजराइल में प्रधानमंत्री पद पर सबसे अधिक समय तक सेवाएं दी हैं. उन्होंने हर्जोग को फोन कर सूचित किया कि वह पिछले चुनाव में लोगों से मिले भारी जनसमर्थन की बदौलत अगली सरकार बनाने के लिए तैयार हैं जो इजराइल के सभी नागरिकों के कल्याण के लिए काम करेगी.
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…