ब्रेकिंग न्यूज़

ज्वेलर्स की दुकान में लूट के बाद मालिक की हत्या करने के मामले हाईकोर्ट ने आरोपियों की सजा को रखा बरकरार

हाईकोर्ट ने कृष्णा नगर के गंभीर ज्वेलर्स में लूट के दौरान उसके मालिक की हत्या करने के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा पाए छह लोगों की सजा को बरकरार रखा है. उसने इस मामले में एक अन्य अभियुक्त मोहम्मद असलम को मिले सात साल की सजा को भी बरकरार रखा है. न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता व न्यायमूर्ति अनीस दयाल की पीठ ने कहा कि सभी के खिलाफ बिना संदेह के अपराध की बात साबित होती है. इस दशा में निचली अदालत के आदेश में कोई त्रुटि नहीं है और उसमें हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है. पीठ ने यह कहते हुए सभी अभियुक्तों की अपील को खारिज कर दिया.

पीठ ने यह भी कहा कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य, अभियुक्तों से मिले लूट की जेवरात, गवाहों के बयान व उनके मिले हथियार अपराध को साबित करता है. निचली अदालत ने 22 मार्च, 2018 को अभियुक्त मो. सबीर, प्रदीप कुमार सैनी, सलीम, शान मोहम्मद, रूस्तम व शोहराब को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और 30-30 हजार रुपए का जुर्माना किया था। उसने अभियुक्त मोहम्मद असलम को सात साल की सजा व 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी.

पुलिस की तरफ से अधिवक्ता मुकेश कुमार ने कोर्ट से कहा था कि आदतन दुर्दात अपराधी हैं और सभी एक साथ मिलकर अपराध करते हैं। उनके डर से ही दो महिला गवाह मुकर गई. उन्होंने यह भी कहा कि अभियुक्त सलीम के खिलाफ 51 आपाराधित मामले, शोहरावत के खिलाफ 23 आपराधिक मामले, शान मोहम्मद के खिलाफ सात आपराधिक मामले, रूस्तम के खिलाफ 15 आपराधिक मामले, मोहम्मद सबीर के खिलाफ 23 अपराधिक मामले, प्रदीप के खिलाफ तीन आपराधिक मामले व असलम के खिलाफ एक आपराधिक मामले लंबित हैं.

मामले के अनुसार सभी अभियुक्तों ने 15 फरवरी, 2018 को शाम पांच बजे दुकान में घुसे और वहां के सेल्स गर्ल व मालिक गौतम गंभीर पर पिस्तौल तान दिया और अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद एक अपराधी सभी ज्वेलरी बैग में भर लिए। उसन मालिक गौरव गंभीर से हाथ में पहने ब्रेसलेट देने की मांग की तो उसने आग्रह किया कि उसे कम से कम रहने दिया जाए। उसके बाद उसपर पिस्तौन ताने अपराधी ने उसके सिर में गोली मार दी और मोटरसाइकिल से भाग गए। बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया आरोप पत्र दाखिल किया था। इस मामले में 45 गवाहों की पेशी हुई थी।

Rahul Singh

Recent Posts

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

15 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

18 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

33 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

35 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

47 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

53 minutes ago