देश

Video: दिल्ली में कंझावला जैसी एक और वारदात, हॉर्न बजाने को लेकर विवाद पर युवक को गाड़ी से आधा किमी तक घसीटा

Delhi: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन (Rajouri Garden) इलाके में एक कार चालक ने एक शख्स को आधे किलोमीटर तक अपनी कार के बोनट पर घसीटा. यहां हॉर्न बजाने को लेकर मामूली बात पर एक विवाद हो गया था. जिसके बाद बीच बचाव करने आए एक शख्स को सनकी कार चालक ने पहले टक्कर मारी, फिर उसके बाद घसीटता हुआ चला गया. जिसके बाद लोगों ने कार सवार का पीछा किया तब कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर शख्स को गिरा दिया और मौक से फरार हो गया.

इस घटना की सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें साफ दिख रहा है कि एक सफेद रंग की कार एक शख्स को अपने बोनट पर घसीटते हुए ले जा रही है.

हॉर्न बजाने को लेकर हुआ था विवाद

घटना गुरुवार शाम राजा गार्डन रिंग रोड की है, जब प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले जयप्रकाश रोहिणी से राजा गार्डन चौक अपने दोस्त हरविंदर कोहली से मिलने जा रहे थे. जयप्रकाश की कार के आगे एक युवक अपनी कार में बैठा था, जिससे उन्होंने हॉर्न बजाकर साइड मांगी. साइड नहीं देने पर उन्होंने दूसरे छोर से गाड़ी निकाली और आगे निकल गए. इस बात से गुस्साए युवक ने आगे आकर जयप्रकाश की कार के आगे अपनी कार खड़ी कर दी. पहले उन दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद युवक ने जयप्रकाश पर हाथ उठा दिया.

वहीं जब उन दोनों में विवाद हो रहा था तो मौके पर भीड़ जमा हो गई. तभी कुछ देर बाद हरविंदर कोहली वहां पहुंच गए और बीच बचाव करने लेगे. लेकिन सनकी कार चालक और गुस्सा गया. उसने अचानक गाड़ी में बैठकर हरविंदर को टक्कर मार दी. लेकिन वो बच गए और गाड़ी का वाइपर पकड़ कर लटक गए. जिसके बाद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और करीब आधे किलोमीटर तक शख्स को घसीटता हुआ चला गया.

ये भी पढ़ें-  Pakistan के पेशावर में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, ग्रेनेड और स्नाइपर राइफलों से किया अटैक, तीन पुलिसकर्मियों की मौत

कई धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने CCTV की मदद से मामले की जांच की. जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 323, 341, 308 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

26 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

56 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

59 minutes ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

1 hour ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

1 hour ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago