ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon में होगी फिर छंटनी, इस बार 20,000 कर्मचारियों को निकालने का बनाया प्लान

Amazon आने वाले महीनों में करीब 20 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है. कंप्यूटर वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें कॉरपोरेट एग्जीक्यूटिव शामिल होंगे. दिग्गज टेक कंपनी के दुनिया भर में 16 लाख कर्मचारी हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी अलग-अलग विभागों में काम करने वाले Employees को नौकरी से निकाल सकती है. इनमें डिस्ट्रीब्यूशन वर्कर्स, कॉरपोरेट एग्जीक्यूटिव और टेक्नोलॉजी स्टाफ शामिल होगा. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस छंटनी से कंपनी में सभी स्तरों पर काम करने वाले कर्मचारियों पर असर होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें यह मामले की जानकारी रखने वाले लोगों से पता चला है. पिछले महीने, न्यू यॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट से जानकारी मिली थी कि अमेजन 10,000 कर्मचारियों को बाहर निकालने की योजना बना रही है, जो टेक्नोलॉजी कंपनी के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी होगी. हालांकि, अब रिपोर्ट का कहना है कि बाहर निकाले जाने वाले कर्मचारियों की संख्या दोगुनी हो सकती है.

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

5 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

5 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

5 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

5 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

6 hours ago