सोनभद्र में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में शुक्रवार शाम को कुएं में गिरने से दो सगी बहनों की मौत हो गई. दोनों कुएं के पास खेल रही थीं और पैर फिसलने से दोनों कुंए में गिर गईं. कोतवाली प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि कुसुम्हा गांव में एक व्यक्ति के यहां 12 दिन पूर्व लऊवा चेरूई गांव से आठ मजदूर सपरिवार धान काटने आए थे जिनमें से एक परिवार घर लौट गया था जबकि सात परिवार के मजदूर शुक्रवार को दोपहर बाद धान काट रहे थे. उन्होंने बताया कि इस दौरान मज़दूर रामाशंकर की दो मासूम बेटियां सीमा (11) और सुषमा (6) पास में ही स्थित कुएं के समीप खेल रही थीं तथा खेलते-खेलते दोनों कुएं के पास चली गईं और पैर फिसलने से कुएं में गिरकर डूब गईं.
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…
UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…
मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…
सुप्रीम कोर्ट झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार…
2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…
Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने अशोक कुमार अग्रवाल केस में 6 CBI अधिकारियों…