दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. शराब नीति पर दाखिल चार्जशीट पर उन्होंने कहा कि कल CBI ने कथित शराब घोटाले में चार्जशीट दाखिल की, मनीष सिसोदिया का नाम नहीं है, एक तरह से क्लिनचिट दे दी गई है. CBI-ED के 800 अधिकारियों ने 24 घंटे काम किया और करीब 500 जगहों पर रेड मारी. लेकिन उन्हें एक रत्ती भर भी मनीष सिसोदिया के खिलाफ कुछ नहीं मिला. उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के घर, गांव, बैंक हर जगह छापे मारे लेकिन कुछ नहीं मिला. अब कह रहे हैं कि जांच जारी है सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करेंगे. प्रधानमंत्री जी तो जीवनभर हमारी जांच करवाते रहेंगे. मेरे सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री जी खुद मामले को देख रहे थे. वो एजेंसियों के निदेशक से बात करते थे तो हमें प्रधानमंत्री से सर्टिफिकेट मिल गया है. आज मैं ठोक कर कहता हूं कि हम कट्टर ईमानदार हैं. हमारे खिलाफ कहीं कुछ नहीं मिला.
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…