भारत का बजट

Budget 2025: राज्यों की भागीदारी से 50 पर्यटन स्थलों का होगा विकास, 3 ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट भी बनेंगे

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश किया. उन्होंने राज्यों की भागीदारी से देश के 50 पर्यटन स्थलों को विकसित करने की बात कही.

वित्त मंत्री ने बताया कि “उड़ान क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के तहत 1.5 करोड़ लोगों के प्लेन में यात्रा का सपना पूरा किया गया. 88 एयरपोर्ट जोड़े गए हैं. इस क्षेत्र की स्कीम को संशोधित किया जाएगा. 120 नए गंतव्यों तक क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी. करोड़ों लोगों को हवाई जहाज से यात्रा करने का मौका मिलेगा. बिहार में 3 ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट दिए जाएंगे, जो पटना के बिहटा एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट से अलग होंगे.”

केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण बजट पेश करते समय बताया कि “सरकार 50 पर्यटन स्थलों को राज्यों की भागीदारी से विकसित करेगी. रोजगार प्रेरित विकास के लिए आतिथ्य प्रबंधन संस्थानों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित होंगे. होम स्टे के लिए मुद्रा ऋण, यात्रा और संपर्क में सुधार किया जाएगा. वीजा शुल्क में छूट के साथ ई-वीजा को और बढ़ावा दिया जाएगा. चिकित्सा पर्यटन और स्वास्थ्य लाभ को बढ़ावा दिया जाएगा. अनुसंधान, विकास और इनोवेशन के लिए 20 हजार करोड़ का बजट है.”

इंश्योरेंस सेक्टर के लिए भी वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा, “इंश्योरेंस सेक्टर के लिए एफडीआई को 74 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया जाएगा. यह सुविधा उन कंपनियों के लिए होगी, जो पूरा प्रीमियम इंडिया में इन्वेस्ट करेंगी.”

भारत बनेगा खिलौनों का बड़ा केंद्र

वहीं खिलौनों को लेकर भी नए एक्शन प्लान का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “देश को खिलौनों का बड़ा केंद्र बनाने के लिए नेशनल एक्शन प्लान बनाया जाएगा. हम क्लस्टर्स का डेवलपमेंट करेंगे. स्किल और मैन्युफैक्चरिंग के लिए इको सिस्टम बनाया जाएगा. इससे हाई क्वालिटी, अनोखे, इनोवेटिव और लंबे चलने वाले खिलौने बनेंगे.”

वित्त मंत्री ने विद्यालयों और पीएचसी को डिजिटली सशक्त करने का ऐलान भी किया. उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षण संसाधनों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी.


इसे भी पढ़ें- Budget 2025 में Middle Class को बड़ी राहत, 12 लाख तक की आय पर नहीं लगेगा टैक्स


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

29 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

33 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

52 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago