बिजनेस

एक और नई रिर्पोट की तैयारी में Hindenburg, इस बार कौन होगा निशाना?

अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी Hindenburg ने कुछ समय पहले अडानी ग्रुप पर 188 आरोपों की एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल गौतम अडानी के साम्राज्य को हिलाकर रख दिया। शॉर्ट सेलिंग कंपनी Hindenburg एक बार फिर चर्चा में है। Hindenburg ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके ये बात बताई है की वो एक और रिपोर्ट लाने वाली है जिससे बड़ा खुलासा किया जाएगा। सोचने वाली बात ये है की क्या अडानी ग्रुप में फिर से आयेगी गिरावट या इस बार कोई नई कंपनी बनेगी निशाना।

क्या है Hindenburg का ट्वीट?

हिंडनबर्ग ने गुरूवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर 6 शब्दों का एक पोस्ट किया है जिससे बिजनेस जगत की टेंशन बढ़ गई है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर का कहना है कि नई रिपोर्ट पिछली रिपोर्ट से ज्यादा बड़ी और धमाकेदार होगी। आपको बता दें कि जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा रिपोर्ट जारी करने के बाद से अडाणी ग्रुप के शेयर्स में जबरदस्त गिरावट देखी गई।रिकवरी के बाद भी अडाणी ग्रुप पहले वाली स्थिति में नहीं आ पाया है।

अडानी ग्रुप पर क्या हैं Hindenburg रिसर्च फर्म के आरोप?

हिंडेनबर्ग एक अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी है जिसके सीईओ नाथन एंडरसन हैं। हिंडेनबर्ग ने 24 जनवरी, 2023 को अडानी ग्रुप पर एक रिपोर्ट जारी की थी जिसके बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार बिकवाली देखी जा रही है। इसके साथ ही अडानी ग्रुप की संपत्ति में 60% तक की कमी आई है। गौतम अडानी दुनिया में सबसे अमीर की लिस्ट से भी फिसलकर नीचे आ गए हैं। इसका कारण Hindenburg रिर्पोट है। साथ ही आपको बता दे की Hindenburg की सबसे चर्चित रिपोर्ट अमेरिका की ऑटो कम्पनी Nicola को लेकर रही है जिसके बाद Nicola के 80% शेयर टूट गए थे। अडानी रिर्पोट के बाद Hindenburg जांच के घेरे में है।

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago