बिजनेस

7th Pay Commission: इन दो राज्‍यों के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी

7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को एक बड़ी राहत दी है. जिसमें उम्मीद की जा रही है कि मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में वृद्धि कर सकती है. हालांकि अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इस बीच राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है. जिसमें दो राज्य ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा कर दिया है. आपको बता दें कि जिन 2 राज्यों में बढ़ोतरी की गई है, उनमें छत्तीसगढ़ और राजस्थान है. इन दोनो ही राज्यों में चुनाव होने वाले हैं जिसको देखते हुए सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले डीए में 5% की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है. वहीं राजस्थान सरकार ने 5वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों का डीए 396 फीसदी से बढ़ाकर 412 फीसदी कर दिया है.

छत्तीसगढ़ में बढ़ा डीए

छत्तीसगढ़ में DA 5 फीसदी बढ़कर 38 फीसदी हो गया है. इससे राज्य के खजाने पर सालाना लगभग 1,000 करोड़ रुपये खर्च आएगा. इस कदम से करीब 3.80 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा. अक्टूबर 2022 में छत्तीसगढ़ ने भी डीए 5 फीसदी बढ़ाकर 33 फीसदी कर दिया था.

ओडिशा सरकार ने भी बढ़ाया DA

वहीं, ओडिशा सरकार ने भी हाल ही में अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए चार फीसदी बढ़ोतरी की है. कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी कर दिया गया है. बढ़ा हुआ डीए इस साल 23 जनवरी से लागू माना गया है.

ये भी पढ़ें:“मैं स्वीकार करता हूं कि आदिपुरुष से जन भावनाएं आहत…”, मनोज मुंतशिर ने फिल्म को लेकर मांगी माफी

राजस्‍थान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

राजस्‍थान सरकार ने 5वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों को तोहफा दिया है. इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 396 फीसदी से बढ़ाकर 412 फीसदी कर दिया गया है. अब इन कर्मचारियों को जनवरी 2023 से डीए बढ़कर मिलेगा. वहीं 7वें वेतन आयोग के तहत मध्‍य प्रदेश के कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ाया गया है, जो जनवरी 2023 से लागू है.

इन राज्यों में भी बढ़ चुका है DA

हालांकि इससे पहले झारखंड और हिमाचल प्रदेश ने भी अपने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार अगले महीने जुलाई 2023 में महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी कर सकता है, जिससे उनका वेतन बढ़ जाएगा. केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए डीए में 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago