अखिलेश यादव (फोटो फाइल)
UP News: उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच जुबानी जंग जारी है. सपा मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर लगातार हमले हो रहे हैं. पत्रकारों और समाजसेवियों के साथ मारपीट और हत्या तक होने की घटनाएं हो रही हैं.
बीजेपी की झूठी बयानबाजी
अखिलेश यादव ने कहा है, “विपक्षी पार्टी के नेताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं. बीजेपी की झूठी बयानबाजी की पोल खुलती जा रही है. उनके राज में अंधेरगर्दी मची है. जनहित में जनता को सच्चाई से अवगत कराना बीजेपी सरकार को बर्दाश्त नहीं. जिला सुल्तानपुर के बदहाल एएनएम सेंटर की सच्चाई दिखाने पर यूट्यूबर पत्रकार ललित यादव की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात बेमानी है.”
लगातार आ रही है शिकायतें
सपा प्रमुख ने सरकार द्वारा समाज के एक वर्ग को डराने की बात करते हुए कहा कि, “बीजेपी सरकार का रवैया कुछ वर्गों के प्रति आक्रामक रहता है. उनके समाज से लगातार ये शिकायतें आ रही है कि सरकार उन्हें डरा धमका रही है. भय और आतंक का माहौल बनाकर लोगों को डराना बीजेपी और आरएसएस का एजेण्डा है. बीजेपी और आरएसएस समाज में बंटवारे का खेल करने में माहिर है. बीजेपी और आरएसएस की नफरती राजनीति से सामाजिक तानाबाना बिगड़ रहा है जबकि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है.”
बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार की कहानियां
सपा मुखिया ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार की कहानियां अब सार्वजनिक रूप से कही सुनी जाने लगी है. भाजपा राज में सवा छह साल में भ्रष्टाचार को भयंकर संरक्षण मिला है. जनता महंगाई, बेकारी और बढ़ती असहिष्णुता की शिकार है. 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए ही अब बीजेपी की एनडीए सरकार को सत्ताच्युत करने को संकल्पित है. बात दें कि बीते कुछ दिनों में पीडीए फॉर्मूले की काफी चर्चा हुई है.
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…