बिजनेस

गुना में अदाणी की ‘इंडस्ट्रियल पारी’: सीएम मोहन यादव और सिंधिया करेंगे सीमेंट यूनिट का श्रीगणेश

Adani Cement Guna Plant: मध्य प्रदेश के गुना जिले के लिए 10 मई 2026 की तारीख को एक नए औद्योगिक युग की शुरुआत होने जा रही है. रविवार का दिन गुना वासियों के लिए सिर्फ छुट्टी का दिन नहीं, बल्कि सुनहरे भविष्य की नींव रखने वाला दिन है. शहर के दशहरा मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अदाणी ग्रुप के नए सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट का भूमिपूजन करेंगे.

इस मौके पर अदाणी ग्रुप के श्री प्रणव अदाणी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और दोपहर 3:30 बजे समारोह को संबोधित करेंगे.

1500 परिवारों को मिलेगा सहारा

किसी भी क्षेत्र में जब बड़ा निवेश आता है, तो वह अपने साथ खुशहाली लेकर आता है. गुना के मावन और म्याना क्षेत्र में करीब 32 हेक्टेयर में फैलने वाला ये सीमेंट प्लांट जिले के युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण है. 1000 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से प्रत्यक्ष रूप से 500 और अप्रत्यक्ष तौर पर 1000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है.

इतना ही नहीं, इस प्लांट से मध्य प्रदेश सरकार को हर साल करीब 160 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व मिलेगा, जिससे राज्य के विकास कार्यों को और गति मिलेगी.

ग्वालियर समिट का वादा होगा पूरा

करीब एक साल पहले ग्वालियर में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट हुई थी. उस दौरान अदाणी ग्रुप ने गुना में निवेश का वादा किया था. कल वो वादा जमीन पर उतरता दिखाई देगा. प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए मावन और म्याना क्षेत्र में जमीन फाइनल की और अब यहां साल भर में 4 मिलियन टन (2×2 MTPA) सीमेंट उत्पादन की क्षमता वाली यूनिट तैयार किया जाएगा.

शहर में VIP मूवमेंट

वहीं, अगर आप रविवार का आनंद लेने के लिए बाहर निकलने का सोच रहे हैं, तो जरा ट्रैफिक रूट पर नजर डाल लें. मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री दोपहर 2:30 बजे गुना पहुंचेंगे, जिसके चलते पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं:

भारी वाहनों की एंट्री बंद: सुबह 6 बजे से ही कैंट-अशोकनगर मार्ग पर पंचमुखी मंदिर से हनुमान चौराहा तक भारी वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा.

डायवर्टेड रूट: रिलायंस पेट्रोल पंप तिराहा से गोपाल मंदिर जाने वाले वाहनों को अब अंबेडकर चौराहा और जेल तिराहा होकर जाना होगा.

बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने इसे गुना के इतिहास का सबसे बड़ा दिन बताया है. कार्यकर्ताओं ने पिछले कई दिनों से गांव-गांव जाकर लोगों को इस समारोह के लिए न्योता दिया है. स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह के बड़े प्लांट लगने से न केवल युवाओं को काम मिलेगा, बल्कि आसपास के छोटे कारोबारियों और दुकानदारों की आमदनी में भी इजाफा होगा.

ये भी पढ़ें: वैश्विक समुद्री व्यापार में अमेरिका-चीन को टक्‍कर दे रहा भारत, इतिहास रचने के कगार पर हैं हमारे ये बंदरगाह

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

IRCTC घोटाला: लालू यादव परिवार की बढ़ेंगी मुश्किलें, 30 अक्टूबर को तय होंगे औपचारिक आरोप

राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…

4 minutes ago

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

14 minutes ago

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

18 minutes ago

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

22 minutes ago

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

1 hour ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

1 hour ago