देश

अमित शाह का बड़ा ऐलान: बंगाल में भाजपा की शपथ और येदियुरप्पा का ‘अभिमानोत्सव’- एक ऐतिहासिक संयोग!

West Bengal Swearing-in Ceremony: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में आयोजित ‘अभिमानोत्सव’ कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की राजनीतिक सफलता को पार्टी की विचारधारा की जीत बताते हुए इसे एक ऐतिहासिक दिन करार दिया.

गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में भाजपा के शपथ ग्रहण को ऐतिहासिक बताते हुए इसे महान विभूतियों के सपनों को साकार करने वाला कदम बताया. साथ ही, उन्होंने बी.एस. येदियुरप्पा के 50 साल के बेदाग और समर्पित राजनीतिक सफर को भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया.

बंगाल में वैचारिक जीत का उदय

अमित शाह ने कहा कि श्री अरविंद, स्वामी विवेकानंद और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों की धरती पर अब भगवा ध्वज लहरा रहा है. उन्होंने बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण को उन सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित किया जिन्होंने भारत माता के सम्मान के लिए अपना जीवन लगा दिया.

येदियुरप्पा के 50 वर्षों का सफर

गृह मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के सार्वजनिक जीवन के 50 वर्ष पूरे होने पर उनकी जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि जिस दिन बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है, उसी दिन हम येदियुरप्पा जी के स्वर्ण जयंती वर्ष का उत्सव मना रहे हैं.

सादगी और समर्पण की मिसाल

शाह ने येदियुरप्पा के अनुशासन का जिक्र करते हुए बताया कि वे आज भी जनता की समस्याओं को अपनी पॉकेट डायरी में नोट करते हैं. उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे येदियुरप्पा की विनम्रता और जमीन से जुड़े रहने के स्वभाव से सीख लें.

यह भी पढ़ें: सत्ता जाते ही TMC के ‘किलों’ से निकलने लगा बारूद! अब मुर्शिदाबाद में नेता के करीबी के घर से मिला हथियारों का जखीरा

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

34 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 hour ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 hours ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago