सांकेतिक तस्वीर.
Adani Energy Solutions: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड की एक बिलियन डॉलर की QIP ऑफरिंग में 31 जुलाई को निवेशकों की गहरी रुचि देखी गई, जिसमें शेयर बिक्री में 40,000 करोड़ रुपये या ऑफर साइज के 5 गुना तक की मांग देखी गई.
ग्लोबल इन्वेस्टर्स ले रहे अडानी एनर्जी क्यूआईपी में रुचि
मीडिया रिपोर्ट्स में 30 जुलाई को बताया था कि अडानी एनर्जी क्यूआईपी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स जैसे राजीव जैन के जीक्यूजी पार्टनर्स और अबू धाबी के सॉवरेन वेल्थ फंड एडीआईए और इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी ने रुचि दिखाई है. सूत्रों के अनुसार, घरेलू म्यूचुअल फंड ने 325 मिलियन डॉलर (2,700 करोड़ रुपये से अधिक) के शेयरों के लिए बोली लगाई है, जिसमें एसबीआई म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, टाटा म्यूचुअल फंड, बंधन, एक्सिस और अन्य म्यूचुअल फंड शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि एसबीआई म्यूचुअल फंड ने 800 करोड़ रुपये के शेयरों के लिए बोली लगाई है.
इससे पहले 4 जुलाई को बताया गया था कि अडानी ग्रुप की कंपनियां अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस जल्द ही 2.5 बिलियन डॉलर जुटाने के लिए योग्य संस्थागत प्लेसमेंट ऑफरिंग के माध्यम से बाजारों का दोहन करने की तैयारी कर रही हैं. 30 जुलाई को, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के बोर्ड ने 1,027.11 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस के साथ QIP ऑफर शुरू करने को मंजूरी दी. QIP के लिए सेबी के नियमों के अनुसार, कंपनियाँ फ्लोर प्राइस पर 5 प्रतिशत तक की छूट दे सकती हैं.
आज ही की बात करें तो दोपहर 1.20 बजे तक, अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर बीएसई पर 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,137.35 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे. कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अपनी कुछ सहायक कंपनियों की पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम स्थापित करने और स्मार्ट मीटर की खरीद और स्थापना के साथ-साथ कर्ज चुकाने के लिए करने की योजना बना रही है.
— भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…