बिजनेस

Adani Enterprises Q3 Results: घाटे से मुनाफे में आई अडानी की ये कंपनी, तीसरे तिमाही में हुआ इतने करोड़ का प्रॉफिट

Adani Enterprises: अडानी एंटरप्राइजेज ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. नतीजों के मुताबिक, कंपनी का नेट प्रॉफिट 820 करोड़ रहा है. इस लिहाज से कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है. हाल ही में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 35 फीसदी तक टूट गए थे.

वहीं मंगलवार को नतीजे जारी होने के बाद कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिला. नतीजों के बाद कंपनी के शेयर 4 फीसदी तक बढ़े. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 11.63 करोड़ का नुकसान हुआ था. सालाना आधार पर खर्च 26,171 करोड़ हो गया है. ये एक साल पहले 19,047.7 करोड़ था. नतीजों के मुताबिक, दिसंबर की तिमाही में कंपनी के मार्जिन में भी सुधार हुआ है. सालाना आधार पर यह 4.1 से बढ़कर 6.1 हो गया है.

20 हजार करोड़ का FPO लिया था वापस

27 जनवरी को अडानी एंटरप्राइजेज का 20 हजार करोड़ का FPO जारी किया गया था. हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद शेयर मार्केट में मचे हाहाकार के बीच यह एफपीओ फुल सब्सक्राइब्ड हुआ था. हालांकि, कंपनी ने बाजार में अस्थिरता का हवाला देते हुए एफपीओ वापस ले लिया था. अडानी एंटरप्राइजेज ने 20 हजार करोड़ रुपये के FPO को वापस लेने के साथ ही निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें: Stock market closed: बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद. IT, FMCG 1% तक चढ़े

तब ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा था कि एफपीओ को पूर्ण अभिदान मिलने के बाद कल उसे वापस लेने के फैसले से कई लोगों को हैरानी हुई होगी, लेकिन कल बाजार में आए उतार-चढ़ाव को देखते हुए निदेशक मंडल को लगता है कि एफपीओ को जारी रखना नैतिक रूप से सही नहीं होगा. उन्होंने कहा था कि मौजूदा परिचालनों और भावी योजनाओं पर इस फैसले का कोई असर नहीं होगा. ॉ

अडानी ने कहा था कि हम परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे. उन्होंने कहा कि कंपनी की बुनियाद मजबूत है. दूसरी तरफ, अडानी ग्रुप ने हिंडनबर्ग के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने अमेरिका की सबसे महंगी लॉ फर्मों में से एक वॉचटेल को हायर किया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

1 minute ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

9 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

53 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago