देश

Kanpur: चचेरे भाई की शादी के कार्ड पर नहीं लिखा था नाम, गुस्से में शख्स ने तीन लोगों को गोली मारकर किया जख्मी

Kanpur. उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. एक शख्स ने तीन लोगों को सिर्फ इसलिए गोली मारकर घायल कर दिया, क्योंकि उसके चचेरे भाई की शादी के कार्ड पर उसका नाम नहीं लिखा था. फिलहाल इस मामले में पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक इस बात से इतना नाराज था कि उसके चचेरे भाई की शादी के कार्ड पर उसका नाम नहीं लिखा था. इस पर गुस्साए युवक ने बारात के घर लौटने के बाद अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए और घर में मातम फैल गया. पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में लोग घायलों को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया.

दूसरी ओर इस घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार है और पुलिस उसे ढूंढने में लगी है. दूल्हे की मां गीता देवी ने मीडिया को जानकारी दी कि उनके बेटे ऋषभ की शादी थी. अभी बारात लौटी ही थी कि इतने में उनके एक परिवार का सदस्य अमर सिंह घर आ गया और बिना किसी बात के गाली-गलौच करने लगा. इस पर घर के बड़े लोगों ने उसे मना किया और उसे घर से जाने के लिए कहा.  इस पर उसने घर के बड़े-बुजुर्गों से बदतमीजी करनी शुरू कर दी और फिर देसी कट्टा निकालकर एक के बाद कई राउंड फायरिंग कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए.

ये भी पढ़ें- Google ने बनाया वैलेंटाइन डे पर खास डूडल, पानी की बूंदों के जरिए दिया मुहब्बत का पैगाम

परिवार वालों ने ये भी जानकारी दी है कि, इससे पहले लड़की वालों के घर मैरिज हॉल में भी ऐसा ही बवाल काटा था. दूल्हे  की मां का आरोप है कि शादी के कार्ड में उसका नाम अर्थात अमर सिंह का नहीं लिखाया गया था. वह इसी बात से नाराज था. कार्ड छपने के बाद भी वह इस बात का नाराजगी जता रहा था, जबकि उससे हमारा कोई विवाद नहीं है. इस घटना में घायल हुए दूल्हे के दोस्तों ने बताया कि अमर सिंह से उनका कोई विवाद नहीं है, उनका घरेलू विवाद था. शादी के बाद बारात घर लौटी थी और हम सब मिलने गए थे. घर वापस आ ही रहे थे कि उसने फायर कर दिया और हमारे पैरों में गोली लगी. इस मामले पर एडीसीपी अमरनाथ यादव का कहना है कि इस मामले में एफआईआर लिख ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

13 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

29 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

33 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

38 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

45 minutes ago