बिजनेस

अदाणी पावर बिहार में लगाएगा 2,400 MW की अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट, करीब 3 अरब डॉलर का किया जाएगा निवेश

Adani Power Bihar Project: अदाणी पावर लिमिटेड (APL) को बिहार में 2,400 मेगावाट की ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट लगाने का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है. कंपनी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि उसे बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) की ओर से 25 साल तक बिजली सप्लाई के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) मिला है. यह प्रोजेक्ट भागलपुर जिले के पीरपैंती में लगाई जाएगी, जहां 800-800 मेगावाट की तीन यूनिट्स मिलकर कुल 2,400 मेगावाट बिजली का उत्पादन करेंगी. यह बिहार की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी.

BSPGCL ने यह अनुबंध राज्य की जो दो प्रमुख वितरण कंपनियों नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) की ओर से दिया गया है. अगला कदम इन कंपनियों और अदाणी पावर के बीच पावर सप्लाई एग्रीमेंट (PSA) पर हस्ताक्षर का होगा.

बढ़ती बिजली की मांग और थर्मल पावर की अहमियत

भारत में आने वाले वर्षों में बिजली की मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है. मौजूदा 250 गीगावाट की पीक डिमांड 2031-32 तक बढ़कर 400 गीगावाट और 2047 तक 700 गीगावाट से अधिक पहुंच सकती है. औद्योगिकीकरण, शहरीकरण और बढ़ती आबादी इस मांग के बड़े कारण होंगे. ऐसे में थर्मल पावर अभी भी देश की ऊर्जा सुरक्षा का आधार बना रहेगा, क्योंकि यह बड़े पैमाने पर चौबीसों घंटे और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति करने की क्षमता रखता है. सरकार ने 2035 तक करीब 100 गीगावाट अतिरिक्त थर्मल क्षमता जोड़ने का लक्ष्य रखा है.

अदाणी पावर का बयान

अदाणी पावर के सीईओ एस.बी. ख्यालिया ने कहा कि ‘अदाणी पावर देश का सबसे बड़ा निजी थर्मल पावर उत्पादक है और हमने हमेशा बड़े पैमाने पर भरोसेमंद क्षमता उपलब्ध कराने की क्षमता दिखाई है. बिहार में हमारी आगामी अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल, हाई-एफिशिएंसी परियोजना नई ऊंचाइयों पर परिचालन उत्कृष्टता और टिकाऊ विकास का मानक तय करेगी. यह संयंत्र बिहार की जनता को सस्ती और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराएगा जिससे राज्य में औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और लोगों की समृद्धि बढ़ेगी. हम भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

इस परियोजना को अदाणी पावर ने टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग प्रक्रिया में जीत हासिल कर प्राप्त किया. कंपनी ने सबसे कम दर 6.075 रुपये प्रति यूनिट (kWh) पर बिजली आपूर्ति की बोली लगाई थी. इसके लिए करीब 3 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा. निर्माण के दौरान इस परियोजना से लगभग 10,000 से 12,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. वहीं, संयंत्र चालू होने के बाद करीब 3,000 लोगों को स्थायी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे.

अदाणी पावर के बारे में

अदाणी पावर लिमिटेड, अदाणी समूह का हिस्सा है और भारत की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर कंपनी है. इसकी मौजूदा स्थापित क्षमता 18,110 मेगावाट है, जो गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में फैले बारह पावर प्लांट्स से आती है. इसके अलावा कंपनी का 40 मेगावाट का सोलर प्लांट भी गुजरात में संचालित है. अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ टीम की मदद से अदाणी पावर भारत को बिजली Surplus देश बनाने के अपने विजन की दिशा में काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल का हुआ प्रमोशन, अब IMF के कार्यकारी निदेशक का संभालेंगे कार्यभार, इन्हीं के कार्यकाल में लागू हुई थी नोटबंदी

-भारत एक्सप्रेस

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

2 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

14 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

29 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

30 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago