बिजनेस

Adani Group की 6 कंपनियों के शेयरों ने भरी रफ्तार, अडानी एंटरप्राइजेज में लगा अपर सर्किट

Adani Group Stocks: हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भूचाल आया हुआ था. कई दिनों से अडानी ग्रुप के शेयरों के गिरने का सिलसिला जारी था. इस बीच मंगलवार को अडानी ग्रुप के शेयरों के लिए राहत भरी खबर आई. ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 15 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. कारोबार के अंत में ग्रुप की छह कंपनियों के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए जबकि चार कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही.

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद के 10 कारोबारी दिनों में अडानी ग्रुप का बाजार मूल्यांकन करीब 9.2 लाख करोड़ रुपये घट चुका है. हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर अपने शेयरों के दाम बढ़ा-चढ़ाकर ऊपर ले जाने के लिए गलत तरीके अपनाने के आरोप लगाए हैं. हालांकि अडानी ग्रुप ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है.

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में उछाल

मंगलवार को अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर बीएसई पर 14.63 प्रतिशत उछलकर 1,802.50 रुपये के भाव पर पहुंच गया. वहीं अडानी विल्मर का शेयर पांच प्रतिशत चढ़कर 399.40 रुपये पर पहुंच गया. अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन का शेयर भी मामूली बढ़त के साथ 553.30 रुपये पर बंद हुआ. इसी तरह समूह की कंपनियों अंबुजा सीमेंट, एसीसी और एनडीटीवी के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त पर रहे.

ये भी पढ़ें: RBI Monetary Policy: RBI MPC की बैठक का दूसरा दिन,जानिए क्या कहता है एक्सपर्ट्स का पोल

चार कंपनियों के शेयरों में अभी भी गिरावट

दूसरी तरफ अडानी ग्रुप की चार कंपनियां नुकसान में रहीं. अडानी पावर, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी टोटल गैस के शेयर पांच-पांच प्रतिशत टूट गए जबकि अडानी ट्रांसमिशन में 0.77 प्रतिशत का नुकसान रहा. ब्रोकरेज फर्म स्टॉक्सबॉक्स में शोध प्रमुख मनीष चौधरी ने कहा कि पिछले दिनों में अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट होने से इनके शेयरों में निचले स्तर पर लिवाली देखी गई. इसकी वजह से पूरे समूह के बाजार पूंजीकरण की स्थिति थोड़ी सुधरी है.

चौधरी ने कहा, “हालांकि पिछले 10 कारोबारी दिनों में इस समूह का बाजार पूंजीकरण करीब 9.2 लाख करोड़ रुपये यानी करीब 48 प्रतिशत घट चुका है.” एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा कि अंबुजा सीमेंट, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी पोर्ट्स के तिमाही नतीजे आने के साथ ही इस समूचे मसले के संसद में उठाए जाने से शेयरों का रुख मिला-जुला रहा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

8 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

24 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

33 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago