बिजनेस

भारतीय मूल के अजय बंगा संभालेंगे वर्ल्ड बैंक की कमान

Ajay Banga became chairman : भारतीय मूल के अजय बंगा world Bank के अध्यक्ष चुन लिये गए हैं. World Bank ने इस बात की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है. 2 जून से कार्यभार संभालने वाले अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के 14वें अध्यक्ष हैं और वो डेविड मालपास की जगह लेंगे. वर्ल्ड बैंक ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए इस बारे में जानकारी. प्रेस रिलीज के मुताबिक, “विश्व बैंक (World Bank) के कार्यकारी निदेशकों ने आज अजय बंगा को पांच साल के लिए अध्यक्ष चुन लिया. उनका कार्यकाल दो जून, 2023 से शुरू होगा.” इसके साथ ही विश्व बैंक (World Bank) ने कहा कि निदेशक मंडल को बंगा के साथ मिलकर विश्व बैंक समूह विकास प्रक्रिया पर काम करने का इंतजार है.

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: संकट के बीच भारत बना यूरोप का सबसे बड़ा ईंधन सप्लायर

आपको मालूम हो कि अजय को वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद ( Ajay Banga nominated for world bank chairman )  के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नॉमिनेट किया था. पूरी दुनिया में उनकी पहचान मास्कर कार्ड के सीईओ ( Master Card CEO ) के रूप में हैं फिलहाल वो इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन के रूप में काम कर रहे हैं.

अजय बंगा को जर्मनी, कोलंबिया, मिस्र, घाना, केन्या, कोटे डी आइवर, सऊदी अरब, जापान फ्रांस, इटली, बांग्लादेश,  कोरिया गणराज्य और संयुक्त राष्ट्र का समर्थन मिल चुका है.

ये भी पढ़ें- Physics Wallah का ऐलान, 50 ऑफलाइन सेंटर्स खोल 160 करोड़ की स्कॉलरशिप देने की कही बात

कौन है अजय बंगा – अजय ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अहमदाबाद (IIM) से मैनेजमेंट की पढ़ाई की. उनके पास के पास 30 साल से ज्यादा इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव है. अजय बंगा मास्टकार्ड में प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पद के साथ-साथ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के भी सदस्य थे. उन्होंने अगस्त 2009 में मास्टकार्ड ज्वॉइन किया था और 2010 अप्रैल में प्रेसिडेंट और CEO बने थे. इससे पहले वे सिटीग्रुप एशिया-पैसिफिक रीजन के सीईओ थे.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

ट्रैफिक चालान के नए नियमों से भड़के दिल्ली के वकील, 21 सितंबर को करेंगे पूर्ण हड़ताल और प्रदर्शन

संशोधित मोटर व्हीकल नियमों के तहत ट्रैफिक चालानों का निपटारा एसडीएम और अन्य अधिकारियों को…

1 minute ago

सूखी लकड़ी को काटने से पहले पिता करते थे नमन, राष्ट्रपति मुर्मू ने सुनाया बचपन का किस्सा

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने बचपन की स्मृति साझा करते हुए बताया कि…

3 minutes ago

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल कल पहुंचेंगे अयोध्या, करेंगे प्रभु श्रीराम के दर्शन

Rajesh Mangal Ayodhya Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष राजेश मंगल मंगलवार को अयोध्या…

8 minutes ago

‘छात्रों की गूंज’ में उड़ा PM का मजाक? NDA का करारा हमला, विपक्ष का जवाब- ‘मुद्दों से भाग रही BJP’

Rahul Gandhi PM Modi Mimicry Row: राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी की नकल करने पर…

14 minutes ago

2011 का मुरादाबाद कांड याद दिलाकर भड़के BJP सांसद बृज लाल, बोले- अखिलेश सरकार ने बचाए थे दंगाई

पूर्व पुलिस महानिदेशक और बीजेपी सांसद बृज लाल ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोलते…

24 minutes ago

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत!’: सीबीएसई के टॉकाथॉन में पीएम मोदी के विजन की गूंज, ट्रेंड हुआ #CBSETalkathon

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त भारत' के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए…

30 minutes ago