देश

UP Nikay Chunav 2023: फिरोजाबाद में मतदाता पर्ची को लेकर हुआ विवाद, सपा प्रत्याशी के बेटे को मारी गोली

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण की 37 जिलों में हो रही वोटिंग के बीच उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) से बड़ी खबर सामने आ रही है. चुनाव से पहले ही यहां बड़ी घटना से इलाकाई लोग कांप उठे हैं. जानकारी सामने आ रही है कि मतदाता पर्ची को लेकर हुए विवाद में बुधवार देर रात सपा पार्षद प्रत्याशी के बेटे को गोली मार दी गई है, जिसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, सपा नेता के बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है.

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 37 जिलों में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है. इसी बीच यूपी के फिरोजाबाद में मतदान से पहले चुनावी रंजिश में समाजवादी प्रत्याशी के बेटे को गोली मारी गई है. घायल को इलाज के लिए तत्काल ट्रॉमा सेंटर भर्ती करवाया गया है. सूत्रों के मुताबिक फिरोजाबाद के थाना लाइन पार क्षेत्र के नगला विष्णु के वार्ड नंबर-45 के वर्तमान सपा पार्षद बॉबी के पुत्र गौरव को गोली मारी गई है. मालूम हो कि इस बार वार्ड की सीट महिला आरक्षित हुई है. ऐसे में पार्षद बॉबी की पत्नी सपा की तरफ से चुनावी मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: पहले चरण में यूपी के 37 जिलों में मतदान जारी, सीएम योगी ने गोरखपुर में डाला वोट

पूरे मामले में आरोप है कि गौरव की निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी कर्पूरी देवी के बेटे पवन से बहस हो गई. बहस ने विवाद का रूप ले लिया और फिर विवाद इतना बढ़ा कि गोली चल गई. गोली लगने से गौरव घायल हो गया. इस पर तत्काल उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. गौरव ने पवन और उसके साथियों पर गोली मारने का आरोप लगाया है. उसने मीडिया को जानकारी दी कि पवन और उसके साथियों ने ही गोली मारी है. पवन लगातार अपनी मां कर्पूरी देवी को जिताने के लिए दबाव बना रहा था.

घर जाते वक्त हुआ विवाद

आरोप है कि बुधवार की रात को जब सपा पार्षद प्रत्याशी का बेटा गौरव घर जा रहा था तभी पवन आ गया. वहीं दोनों के बीच विवाद हो गया. इसी बीच पवन ने गोली चला दी. गौरव के पैर के ऊपरी हिस्से में गोली लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया है.

पुलिस ने बढ़ा दी सुरक्षा

इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. गौरव के पिता राकेश कुमार सपा के नेता हैं और सपा से नगर निगम पार्षद भी रहे हैं. इस बार वार्ड से सपा ने उनकी पत्नी को टिकट दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

12 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

13 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

23 minutes ago

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

48 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

52 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

1 hour ago