देश

Wrestlers Protest: जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच जमकर बवाल, हिरासत में स्वाति मालीवाल

Wrestlers Protest: दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ. बुधवार की रात पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच हाथापाई हो थी. प्रदर्शनकारी पहलवानों द्वारा आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों ने बुरा व्यवहार के साथ-साथ उनमें से कुछ को पीटा ही है. आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती ने जैसे ही धरनास्थल पर पहुंचने की कोशिश की तभी यह बवाल और बढ़ गया. जिसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा आप विधायक सोमनाथ भारती को हिरासत में ले लिया गया. जंतर-मंतर पर हो रहें बवाल की खबर जैसे ही दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल के सामने आई, तो वह भी धरना स्थल की ओर रवाना हुई.

हिरासत में दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख जैसे ही धरना स्थल की ओर रवाना हुई, लेकिन स्वाति मालीवाल के पहुचने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने उनको रोक लिया. जिसके बाद दिल्ली महिला आयोग ने ट्वीट कर लिखा कि पुलिस ने मालीवाल को आधी रात में गिरफ्तार कर लिया है. DCW ने ट्वीट कर कहा- एक सांविधानिक पद पर बैठी महिला को जबरदस्ती गाड़ी में उठाकर डाला गया है. बात यह थी कि महिला पुलिस अधिकारियों ने मालीवाल को रोकने की कोशिश करी और उन्हें धरना स्थल पर नहीं जाने की अपील की. लेकिन जब मालीवाल ने महिला पुलिस अधिकारियों की बात नहीं मानी को उन्होनें हिरासत में ले लिया.

पुलिस पर पीटे जाने के लगाए गए आरोप

पीटीआई से बात करते हुए पूर्व पहलवान राजवीर ने समाचार एजेंसी को बताया कि बारिश के वजह से हमारे धरनास्थल पर रहे गद्दे भीग गए थे, जिस कारण हम लोग ‘फोल्डिंग’ चारपाइयां लगा रहें थे. जिसकी अनुमति पुलिस द्वारा नहीं दी गई. पहलवान ने आरोप लगाया की नशे में धुत पुलिसकर्मी धर्मेंद्र ने विनेश फोगाट से अशोभनीय शब्द कहे और फिर हाथापाई की. इसके बाद पुलिस ने हमें मारना शुरू कर दिया था. बजरंग पूनिया के साथी दुष्यंत और राहुल को भी चोटें आई हैं. घटनास्थल पर पुलिस ने डॉक्टरों को भी नहीं आने दिया. महिला कांस्टेबलों द्वारा भी हमारे साथ दुर्व्यवहार किया गया.

हालांकि दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी भी प्रदर्शनकारी को नहीं पीटा गया है.

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

40 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

48 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

55 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago