बिजनेस

भारतीय मूल के अजय बंगा ने संभाला World Bank प्रेसीडेंट का पद

Ajay Banga: World bank – भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अजय बंगा ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर विश्व बैंक ( WORLD BANK ) के अध्यक्ष कार्यभार संभाल लिया. अजय बंगा 5 साल तक इस पद पर बने रहेंगें. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ( US Prez Joe Biden) द्वारा नॉमिनेट किये जाने के बाद 3 मई को विश्व बैंक के कार्यकारी निर्देशकों ने बंगा की नियुक्ति का ऐलान किया था. अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के 14वें अध्यक्ष हैं और उन्होनें डेविड मालपास की जगह ली है. पूरी दुनिया में उनकी पहचान मास्कर कार्ड के सीईओ ( Master Card CEO ) के रूप में हैं और प्रेसीडेंट पद स्वीकार करने से पहले वो इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन के रूप में काम कर रहे थे. इसके अलावा बंगा American Red Cross, Kraft Foods, and Dow Inc जैसे ऑर्गेनाइजेशन्स के साथ भी जुड़े रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Netflix, Disney, Prime को नहीं पसंद आई सरकार की तंबाकू नीति, चैलेंज देने की तैयारी

वर्ल्ड बैंक ने अधिकारिक बयान में कहा है कि बैंक बंगा के साथ काम करने के लिए उत्साहित है और विकासशील देशों की चुनौतियों को पार करते हुए सभी का उम्मीद को पूरा करने की कोशिश करेगा.

कौन है अजय बंगा – अजय ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अहमदाबाद (IIM) से मैनेजमेंट की पढ़ाई की. उनके पास के पास 30 साल से ज्यादा इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव है. अजय बंगा मास्टकार्ड में प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पद के साथ-साथ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के भी सदस्य थे. उन्होंने अगस्त 2009 में मास्टकार्ड ज्वॉइन किया था और 2010 अप्रैल में प्रेसिडेंट और CEO बने थे. इससे पहले वे सिटीग्रुप एशिया-पैसिफिक रीजन के सीईओ थे.

क्या है अजय के सामने चुनौती-

बंगा को नॉमिनेट करते वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि उन्हें जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का सामना करने का अच्छा खासा अनुभव है. आपको मालूम हो कि जलवायु परिवर्तन ( Climate Change ) के मुद्दे पर डेविड मलपास पर कई सवाल उठ रहे थे जिसके बाद उन्होंने कार्यकाल खत्म होने से पहले ही पद को छोड़ने की निर्णय ले लिया था.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

38 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

58 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago