Amazon Layoffs Worldwide: दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन दुनिया भर में 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है. इसका असर भारत जैसे विकासशील देशों पर भी देखने को मिलेगा. भारत में कम से कम 1000 लोगों की नौकरियां खतरे में हैं. बताया जा रहा है कि अमेजन की इस मेगा-छंटनी इवेंट का मुख्य कारण AI है. यह अमेरिकी कंपनी अपनी ओवरहेड्स को कम करने के लिए अब एआई का उपयोग कर रही है.
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन इंडिया में छंटनी मुख्य रूप से वित्त, मानव संसाधन और टेक्नोलॉजी सहित सभी क्षेत्रों में होगी. इसका सबसे बड़ा असर अमेजन की वैश्विक टीमों को रिपोर्ट करने वाले कर्मचारियों पर पड़ेगा.
अमेजन ने छंटनी के संबंध में अपने कर्मचारियों को सूचना दे दी है. अमेजन इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार सभी कर्मचारियों को कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेथ गैलेटी ने एक नोट भेजा है. जिसमें कहा गया है,
आज हम जो कटौती कर रहे हैं, वह नौकरशाही को कम करने, कंपनी के लेयर्स (परतों) को हटाने और संसाधनों को स्थानांतरित करने को लेकर हो रही है. इससे काम में और मजबूती और निरंतरता आएगी. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम अपने सबसे बड़े दांव में निवेश कर रहे हैं.
Amazon.com इंक ने पिछले दो सालों में दूसरी बार छंटनी की घोषणा की है. कंपनी के सीईओ एंडी जेसी ने चेतावनी दी थी कि AI जॉब देने के मामले में अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी सेकर्मचारियों की संख्या कम कर देगी. बताया जा रहा है कि छंटनी में कम से कम 14 हजार कर्मचारियों को निकाला जाएगा. वहीं समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यह संख्या 30000 है.
सीईओ जेसी ने उस समय भी कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा था. जिसमें उन्होंने कहा था कि, एजेंटिक एआई को हमारे काम करने के तरीके को बदलना चाहिये. आज हमें कई कामों के लिए कम लोगों क जरूरत होगी. वहीं दूसरे कामों के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की जरूरत होगी.
उन्होंने अपने मेल में यह भी कहा था कि यह जानना कठिन है कि समय के साथ इसका क्या परिणाम होगा, यह अगले कुछ सालों में पता चल जाएगा. लेकिन उम्मीद है कि हमारे वर्कफोर्स में कमी आएगी, क्योंकि हम कंपनी में AI के उपयोग में वृद्धि करेंगे.
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अमेजन इस साल एआई में 100 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश कर रहा है. जो कि 2024 में किये गए 83 बिलियन डॉलर से 17 प्रतिशत अधिक है.
बता दें कि, 30 जून तक अमेजन में काम करने वाले कर्मचारियों की कुल संख्या करीब 1.55 मिलियन थी. वहीं इसके कॉर्पोरेट वर्कफोर्स में लगभग 3 लाख 50 हजार कर्मचारी शामिल थे.
-भारत एक्सप्रेस
Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…
IRS OFFICER EKTA BISHNOI WINS 3 GOLD IN US: भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी…
Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…
Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…
MP News: एमपी के राजगढ़ में अजनार नदी को साफ करने वाले 20 साल के…