बिजनेस

चेन्नई में लग सकती है एप्पल की नई फैक्ट्री, Pegatron देगी Apple प्रोडक्ट्स की असेंबलिंग को रफ्तार

Apple Inc को पार्ट्स देने वाली कंपनी Pegatron भारत में अपनी नई फैक्ट्री लगाने की बातचीत कर रही है। इस फैक्ट्री में Apple की नई सीरीज के प्रोडक्ट्स बनाए जाएंगे। Apple का पहला प्लांट भारत में सितंबर 2022 में लगाया गया जिसके साथ उसके प्रोडक्ट्स की असेंबलिंग की तेज़ी के साथ शुरुआत हुई। अब खबरों की माने तो Apple की सप्लायर Pegatron की फैक्ट्री को तमिलनाडु के चेन्नई के पास खोला जाएगा। इससे Apple प्रोडक्ट्स की असेंबलिंग को काफी रफ्तार मिलेगी। साथ ही, यह भारत के लिए भी ग्रोथ का जरिया भी बनेगा।

Pegatron पहले भी लगा चुका है भारत में प्लांट

आपको बता दें की भारत में Pegatron का यह पहला प्लांट नहीं है। Apple Pegatron छः महीने पहले सितंबर 2022 में भी अपनी एक फैक्ट्री चेन्नई में खोल चुकी है। कुछ समय पहले कर्नाटक ने भी Apple सप्लायर फॉक्सकॉन के निवेश को हरा झंडा दिखाया। रिसर्च के मुताबिक, भारत में Pegatron वर्तमान में 10% Apple फ़ोन को बनाता है। Reuters की रिपोर्ट की माने तो कंपनी ने Apple के वायरलेस इयरफोंस को बनाने के लिए 200 मिलियन डॉलर की फैक्टरी को खोलने का विचार बनाया है।

चीन के साथ बिगड़ते व्यावसायिक संबंधों के कारण अमेरिका उठा रहा है अहम कदम

अमेरिका के चीन के साथ व्यावसायिक तनाव के चलते अमेरिका अपनी कंपनियों को चीन से धीरे-धीरे बाहर निकाल रहा है। इसी के चलते, अमेरिका दक्षिण पूर्व एशिया और उत्तरी अमेरिका में भी अपने कदम बढ़ाते हुए नज़र आ रहा है। अगर इस फाइनेंशल ईयर को देखें तो भारत में फरवरी तक 9 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा स्मार्टफोन को बनाया गया है जिसमें iphones ki प्रोडक्शन लगभग 50 फीसदी से ज़्यादा है। इस फैक्टरी की शुरुआत के बाद भारत में एम्प्लॉयमेंट में भी बढ़ोतरी होगी। अनुमान के मुताबिक, इस प्लांट को लगाने के बाद भारत में करीब 50,000 नकरियां दी जाएंगी।

Shruti Rag

Recent Posts

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

19 minutes ago

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

32 minutes ago

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

37 minutes ago

पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर यूएन चीफ ने दिया बड़ा झटका! कश्मीरी राग अलाप रहे पत्रकार की हुई बोलती बंद

Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…

47 minutes ago

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

60 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

1 hour ago