नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 24 मार्च को मिडकैप निफ्टी सेलेक्ट ( MIDCAPNIFTY SELECT ) के ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट से संबंधित एक सर्कुलर निकाला है. इस सर्कुलर में फ्यूचर एंड ऑप्शन्स कॉन्ट्रैक्ट्स साइकिल में बदलाव की सूचना दी गई है. इस सर्कुलर के मुताबिक 25 अप्रैल 2023 से वीकली मिडकैप निफ्टी सेलेक्ट ( MIDCAPNIFTY SELECT ) इंडेक्स के लिए कोई नया वीकली एक्सपायरी ऑप्शन पेश नहीं किया जाएगा. जबकि उसके पहले यानि 24 अप्रैल 2023 तक जारी किये गए सभी वीकली एक्सपायरी कांट्रैक्ट्स में उनकी मैच्योरिटी के हिसाब से ट्रेडिंग होती रहेगी. मिडकैपनिफ्टी के वीकली एक्सपायरी कांट्रैक्ट्स में ट्रेडिंग जारी रहेगी.
इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने एक्सपायरी साइकिल में बदलाव को भी बताया है. नए नियम के मुताबिक अब मंगलवार की जगह हर बुधवार को वीकली एक्पायरी होगी, ट्रेडिंग न होने या बुधवार के दिन छुट्टी होने की सूरत में वीकली एक्सपायरी उससे पहले वाले ट्रेडिंग सेशन में होगी. वहीं मंथली एक्सपायरी की बात करें तो मंथली एक्सपायरी कांट्रैक्ट खत्म होने वाले महीने के आखिरी बुधवार को होगी. बुधवार को ट्रेडिंग हॉली डे या किसी और कारण से बाजार बंद होने पर उससे पहले वाले ट्रेडिंग सेशन में मंथली एक्सपायरी होगी. मंथली ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम ट्रेडिंग साइकिल 3 महीने का होता है. इसमें से पहला है नियर मंथ जिसकी अवधि 1 महीने की होती है.
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…