खेल

WPL 2023: धोनी की बराबरी कर सकती हैं हरमनप्रीत कौर, फाइनल में बनेगा ये संयोग

WPL 2023 Final: महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. इस लीग में अब बस फाइनल मुकाबला खेला जाना बाकी है. एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्ज को हराकर फाइनल में जगह बनाई. अब 26 मार्च को दिल्ली और मुंबई के बीच खिताबी टक्कर होगी. महिला खिलाड़ियों ने इस महिला लीग का लंबे समय से इंतजार किया था और इसका पहला सीजन सुपरहिट रहा है. महिला लीग ने काफी फैंस के बीच खूब लोकप्रियता बटोरी है और महिलाओं ने दिखाया है वह किसी भी मायने में पुरुष खिलाड़ी से पीछे नहीं हैं.

WPL और IPL के पहले सीजन में बना गजब संयोग

आईपीएल के पहले सीजन में फाइनल मुकाबला सीएसके और राजस्थान के बीच खेला गया. एक तरफ सीएसके के कप्तान धोनी थे जो भारतीय टीम के कप्तान भी थे. वहीं मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम भी फाइनल में है और वो भी भारतीय महिला टीम की कप्तान हैं.  ऐसे में उन्होंने इस मामले में धोनी की बराबरी कर ली है. साथ ही आईपीएल के रिकॉर्ड में धोनी पहले भारतीय खिलाड़ी थे जिनकी कप्तानी में टीम फाइनल में पहुंची. वहीं अब महिला महिला प्रीमियर लीग में हरमनप्रीत ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं.

ये भी पढ़ें: “मेरा नाम ‘सावरकर’ नहीं, मेरा नाम ‘गांधी’ है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगता,” राहुल ने 29 मिनट के प्रेस कॉन्फ्रेंस में 17 बार लगाया अडाणी के 20 हजार करोड़ रुपये वाला आरोप

फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस 

मुंबई इंडियंस ने इस लीग में केवल दो मुकाबले हारे और सभी मुकाबले जीतकर वह फाइनल में पहुंच गई है. बीती रात मुंबई ने यूपी वॉरियर्ज को हराकर फाइनल में एंट्री की है. टीम ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में यूपी वॉरियर्ज को एकतरफा मुकाबले में 72 रनों से हराया. अहम एलिमिनेटर मुकाबले में वॉरियर्ज की सभी टॉप बैटर फ्लॉप रहीं. जिसका खामिया उन्हें उठाना पड़ा और मुंबई के 182 रन के जवाब में यूपी की टीम 17.4 ओवर में 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

10 hours ago