बिजनेस

बड़ा बदलाव : अब गुरूवार को नहीं होगी Bank Nifty F&O की एक्सपायरी, जानें निफ्टी का नया फरमान

Bank Nifty Expiry Day: स्टॉक मार्केट एक्सचेंज में दिलचस्पी रखते है तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने ज एक बड़े बदलाव की घोषणा की है. NSE ने बाकायदा सर्कुलर जारी कर बैंक निफ्टी के एक्सपायरी फीचर्स और ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट साइकिल में बदलाव का ऐलान किया है. इस सर्कुलर के मुताबिक अब बैंक निफ्टी फ्यूचर्स एंड ऑप्शन के लिए एक्सपायरी ( Bank Nifty Expiry day) गुरूवार को नहीं बल्कि शुक्रवार को हुआ करेगी. निफ्टी का ये नया नियम 7 जुलाई 2023 से लागू हो जाएगा. इसके साथ ही NSE ने कहा है कि सभी कांट्रैक्टस 6 जुलाई को रिवाइज्ड हो जाएंगे.

शुक्रवार को पहली एक्सपायरी कब-

चूंकि एनएसई ने घोषणा कर दी है कि 6 जुलाई को सारे कांट्रैक्ट्स अपडेट हो जाएंगे तो उस हिसाब से इस नियम के हिसाब से पहली एक्सपायरी 14 जुलाई शुक्रवार को होगी. साथ ही आपको बता दें कि इस नियम के आने के बाद अब हर शुक्रवार को वीकली एक्सपायरी होगी , अगर शुक्रवार को ट्रेडिंग हॉलीडे होने पर गुरुवार को एक्सपायरी होगी.

ये भी पढ़ें- Morgan Stanley का दावा, अमेरिकन कंपनियों के लिए अच्छा नहीं है साल घटेगा मुनाफा

इसी तरह अगर मंथली एक्सपायरी के दिन छुट्री होगी तब भी गुरूवार को एक्सपायरी होगी. वहीं, क्वार्टली कॉन्ट्रैक्ट की बात करें तो अगर किसी का कॉन्ट्रैक्ट अगस्त की 31 तारीख यानी गुरुवार को खत्म हो रहा था. तो वह एक्सपायरी अब नए नियम के मुताबिक उससे पहले वाले शुक्रवार यानी 25 अगस्त को शिफ्ट हो जाएगी

 F&O क्या है?

फ्यूचर एंड ऑप्शन यानि F&O डेरिवेटिव कॉन्ट्रेक्ट का हिस्सा हैं. यह स्टॉक, कमोडिटी या करेंसी पर लगाए गए कॉन्ट्रेक्ट होते हैं. फ्यूचर एंड ऑप्शन में ट्रेडर पहले से तय कीमत पर किसी एसेट  को किसी निश्चित दिन खरीदने या बेचने का वादा करता है. वैसे तो दोनो एक जैसे है लेकिन फ्यूचर और ऑप्शन में सबसे बड़ा अंतर ये है कि ऑप्शन में आपको अपने कॉन्ट्रेक्ट की शर्त पूरी करने की जरूरत नहीं होती. जबकि फ्यूचर में आप ऐसा नहीं कर सकते. इसमें एक्सपायरी डेट की कॉन्ट्रेक्ट की शर्त पूरी करना जरूरी होता है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

9 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

23 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

32 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

56 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

1 hour ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

1 hour ago