देश

‘दूसरे आंदोलन के लिए तैयार हैं किसान’ मुजफ्फर नगर महापंचायत में खाप ने की पहलवानों के समर्थन की घोषणा

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच रेसलर्स विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक के रेलवे में नौकरी जॉइन करने से किसान और खाप नेता नाराज हो गए हैं. ये लोग कुरुक्षेत्र में महापंचायत करने वाले थे. अब इन्होंने 9 जून को जंतर मंतर पर होने वाले धरने को रद्द कर दिया है.

दरअसल किसान नेताओं ने कुरूक्षेत्र की महापंचायत में अल्टीमेटम दिया था कि 9 जून तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे जंतर-मंतर पहलवानों का प्रदर्शन शुरू करेगें. लेकिन अभी सरकार और गृहमंत्री से बात चल रही है. इनके कहने पर हमने 9 जून को जंतर-मंतर पर होने वाला प्रदर्शन स्थगित कर दिया है. पहलवान आने वाले दिनों में आगे जो तारीख देंगे हम उसमें उनका समर्थन जरूर करेंगे.

पंचायत में तय हुआ था 9 जून का आंदोलन

राकेश टिकैत ने एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार को चेतावनी दी थी. जिसमें  टिकैत ने कहा कि अगर 9 जून तक बृजभूषण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वे पहलवानों के साथ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे. सरकार को पहलवानों की शिकायतों का समाधान करना चाहिए और आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, नही तो हम 9 जून को पहलवानों के साथ दिल्ली के जंतर मंतर जाएंगे और पूरे देश में पंचायत करेंगे. साथ ही टिकैत ने केंद्र सरकार को चेतावनी भी देते हुए कहा कि अगर उन्हें 9 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन नहीं करने दिया गया तो आंदोलन की घोषणा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले अमेरिका बोला- ‘जिसे भी शक है वो दिल्ली जाकर देख ले भारतीय लोकतंत्र’

खापों ने किया था समर्थन

आपको बता दें कि दो दिन पहले सभी खापों ने पहलवानों के समर्थन की घोषणा की है. जिसमें सर्व खाप मंत्री सुभाषा बाल्यान ने कहा कि हम पहलवानों के साथ मिलकर अपनी अगली रणनीति पर चर्चा करेंगे. उनके हित में हम कोई भी फैसला स्वीकार करेंगे. हालांकि भारतीय किसान यूनियन के नेता गौरव टिकैत ने कहा  जिस तरह की बात पहलवान कहेंगे, उसका समर्थन किया जाएगा.

महापंचायत 7 जून को होगी

हालांकि अब विनेश फोगाट के गांव में बलाली में सर्वखाप सर्वजातीय महापंचायत बुला ली गई है. यह महापंचायत 7 जून को होने जा रही है  इसकी अगुआई सांगवान खाप-40 करेगी. जिसमें विनेश फोगाट और संगीता फोगाट भी आएंगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Amzad khan

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

11 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

39 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

50 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago