बिजनेस

बिटकॉइन की कीमत पहली बार 1.21 लाख डॉलर के पार, मार्केट कैप 2.4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हुआ

प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत सोमवार को 2.75 प्रतिशत बढ़कर 1,21,097.94 डॉलर हो गई है. यह पहला मौका है जब दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 1,21,000 डॉलर से अधिक हो गई है.

कॉइनमार्केटकैप के डेटा के मुताबिक, कीमत में तेजी आने से बिटकॉइन का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 2.41 ट्रिलियन डॉलर हो है. अब तक के कारोबार में ट्रेडिंग वॉल्यूम 60 अरब डॉलर से अधिक रही है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन की कीमत में 29 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हो चुका है. इसके साथ अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भी इजाफा देखा जा रहा है.

क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम की कीमत 3,054.96 डॉलर पहुंची

कॉइनमार्केटकैप के डेटा के मुताबिक, दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथेरियम की कीमत 3.28 प्रतिशत बढ़कर 3,054.96 डॉलर हो गई है और मार्केटकैप 368.77 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. इस दौरान ट्रेड वॉल्यूम 21.62 अरब डॉलर रही.

बाजार के जानकारों के अनुसार, संस्थागत खरीदारों के कारण बिटकॉइन की कीमत अगले एक-दो महीनों में 1,25,000 डॉलर तक पहुंच सकती है.

CIFDQ के संस्थापक और अध्यक्ष हिमांशु मराडिया ने कहा, ” बिटकॉइन की तेजी में संस्थागत मांग एक प्रमुख चालक बनी हुई है और अमेरिकी बिटकॉइन ईटीएफ में अब तक 50 अरब डॉलर से अधिक का शुद्ध निवेश हुआ है. अकेले ब्लैकरॉक के पास 65 अरब डॉलर से अधिक का बिटकॉइन है, जबकि कॉर्पोरेट ट्रेजरी में लगातार वृद्धि हो रही है.”

ट्रम्प प्रशासन अप्रूवल नॉर्म्स को आसान बनाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के क्रिप्टो समर्थक रुख, रणनीतिक बिटकॉइन रिजर्व पर जोर देने और ईटीएफ अप्रूवल नॉर्म्स को आसान बनाने से भी उम्मीदों को बल मिल रहा है.

उन्होंने आगे कहा, “कमजोर डॉलर, बढ़ती ट्रेजरी मांग और सॉवरेन क्रेडिट डाउनग्रेड जैसे व्यापक आर्थिक बदलाव, बिटकॉइन को एक हेज के रूप में और मजबूत बना रहे हैं. नियामक स्पष्टता में सुधार और कॉइनबेस के एसएंडपी 500 में प्रवेश करने के साथ, मुख्यधारा की संपत्ति के रूप में बिटकॉइन की स्थिति पहले कभी इतना मजबूत नहीं रही.”

बड़ी बात यह है कि यह तेजी पूरी तरह से खुदरा क्षेत्र से प्रेरित नहीं है. यह विविध निवेश पोर्टफोलियो में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स की बढ़ती भूमिका और बिटकॉइन की मान्यता को दर्शाता है.


ये भी पढ़ें: भारत का क्विक-कॉमर्स मार्केट वित्त वर्ष 2028 तक तीन गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा: रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago