देश

संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा की ED के सामने पेशी, कई अहम सवालों पर हुई पूछताछ

Robert Vadra Case: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा आज प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate – ED) के समक्ष पेश हुए. उनसे यह पूछताछ मनी लॉन्ड्रिंग के उस मामले में की गई, जो विवादास्पद रक्षा दलाल संजय भंडारी से जुड़ा हुआ है.

अधिकारियों के मुताबिक, वाड्रा से लंदन में कथित रूप से खरीदी गई एक प्रॉपर्टी और उससे जुड़े लेन-देन की जांच के सिलसिले में सवाल-जवाब किए गए. यह मामला 2016 में दर्ज हुआ था, जिसमें आरोप है कि भंडारी ने कुछ सौदों में कमीशन के तौर पर मिली रकम से वाड्रा या उनके करीबियों के लिए विदेश में संपत्तियां खरीदीं और इसे छुपाने के लिए फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल किया.

फर्जी कंपनियों और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

ईडी का आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया proceeds of crime यानी अपराध से कमाए गए धन को सफेद करने (मनी लॉन्ड्रिंग) की साजिश का हिस्सा है. इस सिलसिले में वाड्रा को पहले भी कई बार नोटिस देकर तलब किया जा चुका है. आज की पूछताछ में उनसे करीब चार घंटे तक सवाल-जवाब हुए.

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम ने वाड्रा से उनके कथित निवेश, विदेशी बैंक खातों, ईमेल्स और संजय भंडारी से उनके संबंधों को लेकर भी जानकारी मांगी. एजेंसी ने कुछ दस्तावेज भी वाड्रा को दिखाए और उन पर स्पष्टीकरण मांगा.

हालांकि, रॉबर्ट वाड्रा पहले से इन आरोपों को सिरे से खारिज करते रहे हैं. उन्होंने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया और कहा कि उनके खिलाफ बार-बार की जा रही जांच का उद्देश्य सिर्फ उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाना है.

फिलहाल ईडी की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर रॉबर्ट वाड्रा को दोबारा भी तलब किया जा सकता है. मामले में आगे की कार्रवाई के लिए एजेंसी संजय भंडारी और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, फर्जी राजनीतिक चंदे और खर्चों पर 200 जगहों पर छापेमारी

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago