बिजनेस

Bloomberg Billionaires List: जुकरबर्ग को पछाड़कर आगे निकले मुकेश अंबानी, दो पायदान नीचे खिसके गौतम अडानी

Bloomberg Billionaires List: दुनिया भर के अरबपतियों की सूची बनाने वाली  Bloomberg Billionaires Index द्वारा दुनिया के अमीरों की सबसे लेटेस्ट सूची पिछले 24 घंटो में बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिला है. बता दे कि बाजार, कंपनी के शेयरों की घटती बढ़ती कीमतों के प्रभाव के कारण भी इस लिस्ट पर असर पड़ता है. इस बार जो सबसे खास बात इस सूची में देखने को मिली वह यह है कि भारतीय उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लंबी छलांग लगाते हुए फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) को पीछे छोड़ दिया है. वहीं हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी लगातार इस लिस्ट में लुढ़कते जा रहे हैं और इस बार भी वे दो पायदान नीचे खिसक गए हैं. अडानी 21वें पायदान से 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

तेजी से बढ़ी संपत्ति

रिलायंस के मुकेश अंबानी की संपत्ति में बीते 24 घंटों के दौरान तेजी से इजाफा हुआ है. उनकी नेट वर्थ Bloomberg Billionaires Index के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1.4 अरब डॉलर या 11,488 करोड़ रुपये बढ़ी है. इसके साथ ही अंबानी की कुल नेटवर्थ बढ़ते हुए 85.8 अरब डॉलर हो गई है. नेट वर्थ बढ़ने से अरबपतियों की सूची में भी वे एक पायदान ऊपर चढ़कर 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं. अब तक इस पायदान पर फेसबुक (मेटा) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग काबिज थे, लेकिन अंबानी ने उन्हें भी पछाड़ दिया है. लेकिन दोनों की संपत्ति में अंतर काफी है.

इसे भी पढ़ें: IRDAI का नया फरमान, इंश्योरेंस पॉलिसी की किस्तों के लिए नहीं कर सकेंगे Credit Card का इस्तेमाल

अंबानी और जुकरबर्ग की संपत्ति

जुकरबर्ग और मुकेश अंबानी दोनो की नेटवर्थ में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन मुकेश अंबानी इस रेस में आगे निकल गए. ब्लूमबर्ग के अनुसार जहां अंबानी इस लिस्ट में 12वें पायदन पर है, वहीं मार्क जुकरबर्ग अपनी कुल संपत्ति 85.5 अरब डॉलर के साथ अरबपतियों की इस लिस्ट में 13वें पायदान पर पहुंच गए हैं. एक दिन में मार्क जुकरबर्ग की आमदनी में 247 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. वहीं दोनों अरबपतियों की संपत्ति में मात्र 0.3 अरब डॉलर का अंतर है. Reliance Industries Ltd के शेयर में मंगलवार को बढ़ोतरी देखी गई और यह 2,476.70 रुपये के लेवल पर जाकर बंद हुए.

Rohit Rai

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

45 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

53 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

1 hour ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

1 hour ago