देश

Khargone Bus Accident: खरगोन हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल

Khargone Bus Accident: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 30 से अधिक घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मध्य प्रदेश के खरगोन में आज मंगलवार की सुबह एक निजी बस डोंगरगांव और दसंगा के बीच बोराड़ नदी पर बने 50 फीट ऊंचे पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई. मरने वालों में बस के यात्रियों के अलावा बस का ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर भी शामिल है.

आरटीओ सस्पेंड सीएम ने दिए जांच के आदेश

इस दर्दनाक हादसे के बाद खरगोन आरटीओ बरखा गोंड को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं राज्य सरकार ने जांच के आदेश देते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है. इसके अलावा गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार की धनराशि और कम घायलों को 25 हजार देने की घोषणा की है. हादसे में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा की जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल है. सड़क हादसे में घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने हादसे पर दुख जताया.

पीएम मोदी ने जताया दुख

खरगोन जिले में हुए इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ‘खरगोन में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है. इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं. मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है.”

इसे भी पढ़ें: “कर्नाटक की संप्रभुता” विवाद: EC ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को भेजा नोटिस, सोनिया गांधी के बयान पर बढ़ी मुश्किलें

कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने इस बस हादसे को लेकर प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर निशाना साधा है. हादसे की वजह बस के ओवरलोड होने को बताते हुए परिवहन मंत्री को असंवेदनशील कह डाला. वहीं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कहना है कि पुल संकरा था जिस कारण बस की स्पीड तेज नहीं थी. शुरुआती जांच में बस की फिटनेस सही पाई गई है. यात्री भी बस में क्षमता से ज्यादा नहीं थे. उन्होंने आशंका जताई की हादसे की वजह ड्राइवर को नींद लगना हो सकती है. गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Rohit Rai

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

10 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

16 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

23 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

41 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

44 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago