फ्रोजन शोल्डर का डायबिटीज कनेक्शन: जानें लक्षण और इलाज
By Shubhra Rai
Suryakumar Yadav
MI vs RCB, Match Highlights: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी से अपना पुराना हिसाब चुकता कर लिया है. ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की तूफानी पाकी के बदौलत मुंबई ने 200 रनों का लक्ष्य बड़े ही आसानी से हासिल कर लिया. MI ने 16.3 ओवर में 4 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल किया. इस जीत के हीरो रहे सूर्या जिन्होंने 35 गेंदों में 83 रन की तूफानी पारी खेली. इस जीत के मुंबई अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है.
26 गेंद में SKY की फिफ्टी
पावरप्ले के 5वें ही ओवर में 2 विकेट गंवाने के बाद सूर्यकुमार यादव मुंबई से बैटिंग करने आए. उन्होंने नेहल वाधेरा के साथ पार्टनरशिप बनाई और 26 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. उन्होंने वाधेरा के साथ शतकीय साझेदारी की. इस दौरान उन्होंने 3 हजार IPL रन भी बना लिए हैं.
मुंबई के सामने था 200 का लक्ष्य
टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी चुनी. शुरुआत में ऐसा लगा की मुंबई के गेंदबाज आरसीबी के बल्लेबाजों पर हावी हो रहे हैं लेकिन फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी ने टीम की मैच में वापसी कराई और बेंगलुरु एक बड़े टोटल तक पहुंच पाई. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन बना लिए हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: बचकानी गलती कर बैठे विराट कोहली… 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन, ये रिस्क लेना पड़ा महंगा
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
MI: रोहित शर्मा (C), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय और जेसन बेहरनडॉर्फ.
इम्पैक्ट प्लेयर : रमनदीप सिंह, ट्रिस्टर्न स्टब्स, विष्णु विनोद, संदीप वॉरियर्स और राघव गोयल.
RCB: फाफ डु प्लेसिस (C), विराट कोहली, अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (WK), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : केदार जाधव, माइकल ब्रेसवेल, सुयश प्रभदेसाई, करण शर्मा और शहबाज अहमद.
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…