बजट 2023
Budget 2023: 1 फरवरी को देश का आम का बजट पेश होगा, जिसके लिए वित्त मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है. वित्त मंत्रालय बजट के माध्यम से सरकार के पूरे साल के आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश करता है. साथ ही आने वाले साल में सरकार किस सेक्टर पर क्या खर्च करेगी, किन नई योजनाओं की शुरुआत करेगी, यह सब बजट के माध्यम से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बताएंगी. यह उनका लगातार पांचवां बजट होगा.
कभी न कभी आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि देश का पहला बजट किसने पेश किया था, कब पेश किया था? आज हम आपको सिलसिलेवार तरीके से बजट के बारे में सारी जानकारी देंगे. भारत में पहला बजट 18 फरवरी 1860 को वायसराय की परिषद में ईस्ट इंडिया कंपनी से जुड़े स्कॉटिश अर्थशास्त्री जेम्स विल्सन ने पेश किया था. भारत के आजाद होने के बाद पहला बजट देश के पहले वित्त मंत्री आरके षण्मुखम चेट्टी ने 26 नवंबर, 1947 को पेश किया था.
-देश में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम है.
-मोरारजी देसाई ने आठ सालाना बजट और दो अंतरिम बजट पेश किए थे.
-मोरारजी देसाई ने अपने जन्मदिन 29 फरवरी के दिन दो बार बजट पेश किया था.
-उन्होंने पहला बजट 1964 और दूसरा बजट 1968 में पेश किया था.
ये भी पढ़ें: Amazon Layoff: 18,000 कर्मचारियों को निकालेगी ऐमजॉन, 6 फीसदी वर्क फोर्स में कटौती
-वर्ष 1955 तक बजट को अंग्रेजी भाषा में ही पेश किया जाता था.
-कांग्रेस सरकार ने इसे अंग्रेजी और हिंदी दोनों में ही पेश करना शुरू किया.
-1999 तक बजट भाषण फरवरी के अंतिम कार्य दिवस को शाम पांच बजे पेश किया जाता था.
-वर्ष 1999 में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने इसे बदलकर सुबह 11 बजे कर दिया था.
-वर्ष 2017 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट भाषण एक फरवरी को पेश किया.
-तब से हर साल 1 फरवरी को बजट पेश किया जाने लगा.
-इससे पहले बजट फरवरी की आखिरी तारीख 28 या 29 फरवरी को पेश किया जाता था.
-वर्ष 2017 में रेल बजट और आम बजट को एक कर दिया गया.
-कोविड-19 महामारी आने के बाद पेपरलेस बजट की शुरुआत हुई.
-वर्ष 2021-22 का बजट पहली बार कागज-रहित पेश किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…
Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…
कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…
दिल्ली में दशहरा 2026 पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ कॉकरोच…
Delhi Yamuna Cleaning Plan: दिल्ली सरकार 9 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से साबरमती की…