Photo- BCCI (@BCCI)/ Twitter
IND vs SL 2nd T20: पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने एक बड़ा टोटल टीम इंडिया के सामने रखा. कुसल मेंडिस (52 रन) और दासुन शनाका (56) की धमाकेदार पारियों के दम पर श्रीलंका ने भारत के सामने 207 रनों का लक्ष्य रखा. जो टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहा. भारतीय बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे लाचार दिखे और पवेलियन लौटते चले गए. केवल सूर्या, अक्षर पटेल और शिवम मावी ने बल्ले से एक शानदार पारी खेली. मगर अफसोस उनकी ये मेहनत बेकार गई. टीम इंडिया 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी.
सीरीज 1-1 से बराबर, दसुन शनाका के आगे फेल टीम इंडिया
तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहती थी. लेकिन श्रीलंकाई टीम के कप्तान दासुन शनाका अकेले ही पूरी भारतीय टीम पर भारी नजर आए.
अक्षर-मावी-सूर्या की शानदार पारी
भले ही श्रीलंका ने गुरुवार को पुणे में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 16 रन से हरा दिया. लेकिन अक्षर-सूर्या और शिवम मावी की लाजवाब पारी ने टीम इंडिया के फैंस को बेहद खुश किया है. भारत की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 31 गेंदों पर 65 रन बनाए थे जिसमें छह छक्के और तीन चौके शामिल रहे. बता दें, तीसरा और निर्णायक मुकाबला 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा.
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…
Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…
Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…
Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…