प्रतीकात्मक तस्वीर
CEAT Q4 Results: टायर बनाने वाली ceat कंपनी ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिये. नतीजों के मुताबिक कंपनी को 5 गुना मुनाफा हुआ है. कंपनी को मुताबिक इस तिमाही में उन्होने मुनाफा 133.7 करोड़ रुपये दर्ज किया है. जबकि पिछले वित्त वर्ष ( financial year ) की मार्च तिमाही में ये 25.3 करोड़ रुपये था. इसी के साथ कंपनी ने बताया कि उनके रेवेन्यू में भी 11% की वृद्धि हुई है. पिछले साल कंपनी को 2592 करोड़ रूपए की आय हुई थी . जो इस साल बढ़कर 2874 करोड़ रुपए हो चुकी है.
ये भी पढ़ें- PMLA कानून के दायरे में आएंगे CA, CS , जेल जाने की भी आ सकती है नौबत
इस वजह से हुआ मुनाफा-
कंपनी ने साफ शब्दों में कहा है कि घरेलू बाजार में डिमांड बढ़ने और माल की लागत कम रही . जिसके कारण उन्हें इस तरह का मुनाफा हासिल करने में सफलता मिली है.
कंपनी ने किया 12 रुपए के डिवीडेंड का ऐलान-
Ceat का कहना है कि शानदार नतीजों के बाद कंपनी ने ने निवेशकों को 120 फीसदी डिवीडेंड देने का फैसला किया है . जिसका मतलब है कि 10 रुपए के फेसवैल्यू वाले शेयर पर निवेशकों को 12 रूपए डिवीडेंड प्राप्त होगा. कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेटिंग मोर्चे पर भी शानदार नतीजे दिये हैं. कंपनी ने EBITDA में 96 फीसदी की बढ़त हासिल की है . मार्च तिमाही में कंपनी का EBITDA 367.8 करोड़ रुपए रहा , जो पिछले साल 187.5 करोड़ रूपए दर्ज किया गया था.
ये भी पढ़ें- भारतीय मूल के अजय बंगा संभालेंगे वर्ल्ड बैंक की कमान, चुने गए प्रेसीडेंट
सिएट (CEAT) कंपनी की बात करें तो ये दुनिया की सबसे मशहूर टायर निर्माता कंपनियों में से एक है. 1924 में इटली के ट्यूरिन में शुरू हुई इस कंपनी का पूरा नाम कैवि इलेट्रिकी ई एफिनी टोरिनो (Cavi Elettrici e Affini Torino) है. यह कंपनी मूलरूप से आरपीजी समूह की प्रमुख कंपनी है.
Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…
Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…
तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…
Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…