फोटो- सोशल मीडिया
उत्तराखंड में बद्रीनाथ यात्रा को रोक दिया गया था. बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जिले के हेलंग गांव के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से अवरुद्ध हो गया था. इसके बाद प्रशासन ने बद्रीनाथ यात्रा (Badrinath Yatra) रोक दी थी. लेकिन प्रशासन की कड़ी मेहनत के बाद बदरीनाथ मार्ग को खोल दिया गया है. हाईवे पर मलबा गिरने का वीडियो बेहद डराने वाला है. पुलिस द्वारा गौचर (Gauchar), कर्णप्रयाग (Karnaprayag) और लंगासू (Langasu) में यात्रियों को रोक दिया गया था.
बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ी गिरने का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है. पहाड़ी का मलवा गिरने के कारण रास्ता बंद हो गया था. हाईवे बंद होने के कारण प्रशासन ने कई जगहों पर यात्रा को रोक दिया गया था. इस घटना के कारण करीब हजारों की संख्या में यात्री रास्ते में ही फंस गए थे.
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के घटना स्थल की वीडियो सामने आई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा पहाड़ी टूटकर हाईवे पर आ गिरी है. इस पहाड़ी के टूटकर गिरने का वीडियो काफी भयानक है. वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे, घटना स्थल पर लोगों के चिल्लाने की आवाज भी सुनाई दे रही है. घटना स्थल पर हादसे से अफरातफरी मच गई. लोग इधर से उधर भागते नजर आ रहें हैं. इस खौफनाक मंजर को देख डर गए. है.
हालांकि अभी तक किसी वाहन को या फिर किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है. वीडियो में चट्टान गिरने वाली जगह पर कई गाड़ियां ही मौजूद दिखाई दे रही है. घटना पर मौजूद लोगों का मानना है कि एक बड़ा हादसा टल गया है.
बदरीनाथ मोटर मार्ग पर हेलंग में हुए भारी भूस्खलन एवं बोल्डर को साफ कर लिया गया है. जनपद चमोली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए सुचारू हो गया है. देर रात तक चमोली जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने इसे खुलवाने के लिए कड़ी मेहनत की हैं.
Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…
आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…
Aaj Ka Rashifal: 23 अक्टूबर 2026 को ध्रुव योग के संयोग में सिंह, कुंभ और…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आज वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में आगे…