Commercial LPG Allocation Hike: औद्योगिक क्षेत्रों को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के आवंटन को बढ़ाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है. सरकार ने अब कमर्शियल एलपीजी के कोटे को कुल मांग के 50% से बढ़ाकर 70% कर दिया है. इस कदम से उन उद्योगों को सीधा लाभ होगा जो अपने दैनिक संचालन के लिए पूरी तरह से एलपीजी पर निर्भर हैं.
सरकार ने स्पष्ट किया है कि बढ़े हुए 70% कोटे के भीतर उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं. इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
ये उद्योग न केवल रोजगार के बड़े स्रोत हैं, बल्कि अन्य आवश्यक उद्योगों के लिए भी बैकबोन का काम करते हैं.
इस नीति के तहत उन ‘प्रोसेस इंडस्ट्रीज’ को सबसे पहले रखा जाएगा जिन्हें हीटिंग के लिए अनिवार्य रूप से एलपीजी की जरूरत होती है और जहाँ प्राकृतिक गैस को विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करना तकनीकी रूप से संभव नहीं है. सरकारी आदेश के अनुसार, वर्तमान 50% आवंटन के अतिरिक्त 20% का नया कोटा प्रस्तावित है, जिससे यह संकट-पूर्व स्तर के 70% तक पहुँच जाएगा.
अतिरिक्त 20% आवंटन का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ शर्तें भी रखी हैं. सभी कमर्शियल और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं को संबंधित तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के साथ अपना पंजीकरण कराना होगा. साथ ही अब अपने शहरों की गैस वितरण इकाई के पास पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा.
ये भी पढ़ें- Adani-Youth4Jobs का बड़ा कदम! अब दिव्यांग टैलेंट को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच, ग्लोबल फोटोग्राफी चैलेंज लॉन्च
गौरतलब है कि इससे पहले 21 मार्च को जारी आवंटन में होटल, रेस्तरां, ढाबे, डेयरी और सामुदायिक रसोई जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई थी. पेट्रोलियम मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 25 मार्च तक प्रवासी श्रमिकों को 37,000 से अधिक 5 किलो (FTL) सिलेंडर बेचे जा चुके हैं. अब जिला अधिकारियों और राज्य सरकारों को यह अधिकार दिया गया है कि वे स्थानीय मांग के आधार पर वितरण की प्राथमिकता तय करें.
अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भी भारत के लिए अच्छी खबर है. भारत सरकार और ईरानी अधिकारियों के बीच हुई सफल वार्ता के बाद, ईरान ने Strait of Hormuz से एलपीजी ले जाने वाले अधिक भारतीय जहाजों को गुजरने की अनुमति देने के संकेत दिए हैं. इससे भारत में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने में बड़ी मदद मिलेगी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…