Global Ability Photography Challenge 2026: NotJustArt, जो Youth4Jobs की एक पहल है, ने Adani GreenXTalks के साथ साझेदारी में ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज (GAPC) 2026 के 5वें एडिशन की घोषणा की है. यह प्रतियोगिता खास तौर पर दिव्यांग व्यक्तियों (PwD) के लिए आयोजित की जाती है और इसमें दुनियाभर के दिव्यांग लोग मुफ्त में हिस्सा ले सकते हैं.
पिछले कुछ वर्षों में यह प्रतियोगिता एक बड़े वैश्विक मंच के रूप में उभरी है. अब तक इसके चार संस्करण आयोजित हो चुके हैं, जिनके जरिए 80 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाई गई और 50 हजार से अधिक कैंडिडेट ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में 30 से ज्यादा देशों से एंट्री आई हैं. पिछले साल इसकी प्रदर्शनी जापान और दुबई में आयोजित की गई थी, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली.
दिव्यांग प्रतिभा को आगे लाने की पहल
ग्लोबल एबिलिटी फोटोग्राफी चैलेंज का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग फोटोग्राफर्स को अपनी सोच, अनुभव और नजरिया दुनिया के सामने रखने का अवसर देना है. इसमें शौकिया और प्रोफेशनल दोनों तरह के फोटोग्राफर्स भाग ले सकते हैं. यह पहल समाज में दिव्यांगों के प्रति नजरिया बदलने और उनकी रचनात्मकता को मुख्यधारा में लाने का प्रयास करती है.

आयोजकों की प्रतिक्रिया
मीरा शेनॉय (Meera Shenoy) जो यूथ4जॉब्स फाउंडेशन की सीएओ और फाउंडर है. उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता दिखाती है कि दिव्यांग व्यक्ति जब अवसर पाते हैं तो वे न सिर्फ भाग लेते हैं, बल्कि अपनी अनोखी सोच से नेतृत्व भी करते हैं.
वहीं जीत अडानी (Jeet Adani) जो अदानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड डायरेक्टर है. उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म दुनियाभर के दिव्यांग टैलेंट को एक साथ लाने और उनकी रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का शानदार अवसर है.
आकर्षक इनाम और मौके
प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं. पहले स्थान के लिए ₹5 लाख, दूसरे के लिए ₹3 लाख और तीसरे के लिए ₹2 लाख का इनाम दिया जाएगा. चौथे से दसवें स्थान तक के विजेताओं को ₹1-1 लाख मिलेंगे.
टॉप 20 एंट्री को एक विशेष प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा, जबकि टॉप 10 विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के डिजाइनर माइकल फोली द्वारा डिजाइन की गई ट्रॉफी दी जाएगी. सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी मिलेगा.
अहमदाबाद में होगा ग्रैंड फिनाले
इस प्रतियोगिता का अवार्ड समारोह और प्रदर्शनी 24 जून 2026 को अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी. चुने गए भारतीय विजेताओं और एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी के लिए यात्रा और ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी.
ये भी पढ़ें: अडानी इलेक्ट्रिसिटी का पावर शो! लगातार दूसरे साल बनी देश की नंबर-1 बिजली कंपनी; 30 लाख ग्राहकों का जीता भरोसा
एंट्री शुरू, ऐसे करें आवेदन
GAPC 2026 के लिए एंट्री अब शुरू हो चुकी हैं. दुनियाभर के दिव्यांग फोटोग्राफर्स इसमें भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी और अपनी फोटो सबमिट करने के लिए NotJustArt की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.notjustartglobal.org/) पर जा सकते हैं.
किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए सत्येंद्र पाल से [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है. यह प्रतियोगिता दिव्यांग कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और वैश्विक पहचान बनाने का एक बड़ा और महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरी है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


