बिजनेस

आपदा प्रभावित 5 राज्यों को केंद्र से 1,555 करोड़ रुपये की सहायता, अमित शाह की अध्यक्षता में मंजूरी

केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित पांच राज्यों को 1,555 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता देने का फैसला किया है. गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने इस राशि को मंजूरी दी है. यह सहायता राशि बाढ़, भूस्खलन और चक्रवाती तूफानों से प्रभावित राज्यों को आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों के लिए दी जाएगी.

आंध्र प्रदेश को सबसे अधिक सहायता

इस सहायता राशि में आंध्र प्रदेश को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है. राज्य के लिए 608 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. यह राशि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) से जारी की जाएगी. इसके अलावा, यह फंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) में उपलब्ध शुरुआती बैलेंस का 50% समायोजन करने के बाद दिया जाएगा.

अन्य राज्यों को भी मिली सहायता. नागालैंड को 171 करोड़ रुपये, ओडिशा को 255 करोड़ रुपये, तेलंगाना को 232 करोड़ रुपये, त्रिपुरा को 289 करोड़ रुपये की सहायता राशि मिली. यह सहायता उन फंड्स के अतिरिक्त है, जो केंद्र सरकार पहले ही राज्यों को जारी कर चुकी है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में केंद्र ने 27 राज्यों को SDRF के तहत 18,323 करोड़ रुपये और 18 राज्यों को NDRF से 4,808 करोड़ रुपये जारी किए हैं.

आपदा न्यूनीकरण के लिए भी मिला फंड

केंद्र सरकार ने आपदा न्यूनीकरण के लिए भी विशेष फंड जारी किया है. राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (SDMF) से 14 राज्यों को 2,209 करोड़ रुपये दिए गए हैं. वहीं, राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (NDMF) से 8 राज्यों को 720 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

गृह मंत्रालय ने बताया कि आपदाओं के तुरंत बाद केंद्र ने प्रभावित इलाकों का आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालयी टीमों को भेजा था. इनके विश्लेषण के आधार पर यह सहायता राशि जारी की गई है.


ये भी पढ़ें- Adani Portfolio ने दर्ज किया अब तक का सबसे ज्यादा 86,789 करोड़ रुपये का TTM EBITDA, कोर इंफ्रा बिजनेस में जबरदस्त बढ़त


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago