Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Disaster Relief

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. पीएम मोदी ने प्रभावित लोगों से बातचीत की और राहत एवं पुनर्वास प्रयासों को तेज करने का निर्देश दिया.

प्रयागराज में भारी बारिश के बाद कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों के घरों में पानी घुस गया. हालात की गंभीरता को देखते हुए NDRF की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया. प्रशासन ने राहत शिविर और मेडिकल कैंप भी शुरू किए हैं.

नेपाल के रसुवा जिले में मंगलवार तड़के आई भीषण बाढ़ में 18 लोग लापता हो गए हैं, जिनमें तीन पुलिसकर्मी, नौ नेपाली नागरिक और छह चीनी नागरिक शामिल हैं. बाढ़ के कारण नेपाल-चीन फ्रेंडशिप ब्रिज और ड्राय पोर्ट पर खड़ी कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां बह गईं.

मोदी सरकार ने बिहार, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए 1300 करोड़ रुपये की आपदा राहत सहायता मंजूर की. यह राशि आपदा प्रतिक्रिया कोष के अतिरिक्त है.

भारतीय सेना ने म्यांमार के मंडले में 200-बेड का फील्ड अस्पताल चालू किया. INS Gharial 440 टन राहत सामग्री के साथ रवाना, जबकि अन्य जहाज और C-130 विमान पहले ही राहत सामग्री पहुंचा चुके हैं.

केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित पांच राज्यों को 1,555 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता देने का फैसला किया है. गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने इस राशि को मंजूरी दी है.