बिजनेस

Coal Price Hike: इस गर्मी में बढ़ सकता है आपका बिजली का बिल, कोयले के दाम बढ़ाने के कोल इंडिया ने दिए संकेत

Coal Price Hike News: गर्मियों में जहां बिजली की खपत बढ़ जाती है वहीं इसका बिल भी लंबा चौड़ा आने लगता  है. लेकिन इस गर्मी यह बिल आम गर्मियों की अपेक्षा कहीं ज्यादा बढ़ सकता है. इसका कारण यह है कि कोयले पर निर्भर बिजली घरों को अब कोयले की अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है.

कोल इंडिया बढ़ा सकती है दाम

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार कोल इंडिया (Coal India)  ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वह आने वाले दिनों में कोयले के दाम बढ़ा सकती है. कोयले के दामों को बढ़ाने को लेकर कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल का कहना था कि कोयले के दाम बढ़ाने के पीछे कई ठोस वजहें है. यही कारण है कि जल्द ही इसकी कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं.

स्टेक होल्डरों से चल रही है बात

प्रमोद अग्रवाल का कहना था कि इसे लेकर कोल इंडिया के स्टेक होल्डरों के साथ बातचीत भी चल रही है. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि पिछले पांच सालों से Coal India ने कोयले के दामों में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की है. इसके अलावा उन्होंने कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी को लेकर बताया कि इस संबंध में भी बातचीत हुई है. हालांकि उन्होंने कहा कि कोल इंडिया पर आर्थिक रूप से इससे भार बढ़ जाएगा.

इसे भी पढ़ें: आयकर विभाग का रियल एस्टेट कंपनी सोभा पर छापा, सुबह 10:30 बजे शुरू हुई कार्यवाई

लोकसभा चुनावों के कारण क्या इस साल दाम बढ़ेंगे?

प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि कोल इंडिया अगर कोयले के दाम नहीं बढ़ाती है तो इससे कई प्रकार की समस्या खड़ी हो सकती है. उन्होंने बताया कि 2025-26 तक एक बिलियन टन कोयले के उत्पादन के लक्ष्य को जरुर हासिल कर लगा.

हालांकि अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए कोल इंडिया का कहना था कि इस वर्ष कोयले के दामों में बढ़ोतरी संभव नहीं है. वहीं कोयले के दामों के बढ़ने से ऊर्जा और सीमेंट समेत कई उद्योगों की लागत पर इस फैसले का असर पड़े सकता है. ऐसे में कोयले के दाम बढ़ने से महंगाई भी बढ़ सकती है.

Rohit Rai

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

5 hours ago